Tuesday, May 7सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में ह्रदय विदारक घटनाः 21 को बारात, 22 को विदाई और 23 को उठ गई अर्थी..

प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदाः शादी के बाद दुल्हन को गाजे-बाजे के साथ विदा कराकर घर पहुंचा दूल्हा परिवार के साथ खुशियों में शामिल हुआ। शादी वाले पूरे घर में हर कोई खुशी-खुशी सभी परंपराओं को पूरा करने में लगा था। सबकुछ ठीक रहा। रात हुई और इसके बाद दूल्हन दूल्हे के आने का इंतजार करने लगी। देर रात दूल्हा घर से निकलकर चला गया। घर के लोग कुछ समझ नहीं सके और सुबह देखा तो लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

दूल्हे ने लगाई फांसी

घर के पिछले हिस्से में छज्जे के सहारे दूल्हे का शव लटक रहा था। तब परिवार के लोगों को मालूम चला कि दूल्हे ने फांसी लगाकर जान दे दी है। खुशी वाले घर में मातम पसर गया। लाख सपने आंखों में लिए ससुराल पहुंची दूल्हन फूट-फूटकर रोई। बाद में दुख के भंवर में आंखें भी पथरा सी गईं। वह अपना दुख भी खुलकर लोगों को नहीं बता पा रही है।

ये भी पढ़ेंः शादी के मंडप पर बेहोश हुआ दुल्हा, दुल्हन ने तोड़े कंगन और फिर खाली हाथ लौटी बारात

घटना बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र के पतवन गांव की है। वहां रहने वाले मैयादीन यादव के बेटे विकास (21) की बारात 21 फरवरी को बिसंडा के कौनी पवइया गांव गई थी। वहां शादी की परंपराओं को पूरा करने के बाद दूल्हा 22 फरवरी को दूल्हन के साथ बारात वापस लेकर लौटा। वहां 22 की रात को यह घटना हो गई। घटना से पूरे गांव में मातम सा पसरा हुआ है। बताया जाता है कि दूल्हा फार्मेसिस्ट की पढ़ाई कर रहा था।