Sunday, June 16सही समय पर सच्ची खबर...

UP : जयमाल पर दूल्हे ने जबरन दुल्हन को किया KISS, फिर दोनों पक्षों में चलीं लाठियां और..

 

groom kissed bride on Jaimal in Hapur

समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक दूल्हे ने जयमाल के मौके पर असभ्यता दिखाते हुए दूल्हन को जबरन किस (KISS) कर दिया। इसपर वहां मौजूद लड़की और लड़के पक्ष के लोगों में बवाल शुरू हो गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे और लोहे की राड चलीं। मारपीट में लगभग 6 लोगों को चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, 6 हिरासत में..

पुलिस ने दोनों पक्षों के लगभग 6 लोगों हिरासत में लेकर थाने में रखा है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। उधर, शादी रुकने से बारात को बैरंग लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार हापुड़े के मोहल्ला अशोक नगर के एक व्यक्ति की दो बेटियों की सोमवार रात शादी थी।

गैंगस्टर दूल्हा और लेडी डॉन दूल्हन की शादी, कई राज्यों की पुलिस अलर्ट..

बड़ी बेटी की बरात मोहल्ला सुभाषनगर और छोटी की मोहल्ला शिवनगर से आई थी। बड़ी बेटी की शादी धूमधाम से संपन्न हो गई। छोटी की शादी का आयोजन चल ही रहा था कि तभी बवाल हो गया।

नहीं हुई शादी, बैरंग लौटी बारात-सभी मायूस

जयमाल के समय दुल्हन बनी छोटी बेटी को उसके होने वाले दूल्हे ने जबरन पकड़कर किस (KISS) कर दिया। यह बात दूल्हन पक्ष के लोगों को नाराज कर गई। लड़की पक्ष के लोग आग-बबूला हो गए। उनकी लड़के पक्ष से कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते बात बढ़ गई और दोनों ओर से लाठी-डंडों और सरिया लेकर लोगों के एक दूसरे पर हमला शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें : महोबा : दुल्हन ने दिया दूध का ऐसा गिलास, सुबह आंखें खूलीं तो सब बर्बाद