Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

बिजनौर : द्वार पर खड़ी बारात, दुल्हन ने वरवाला फेंक थामा प्रेमी का हाथ, फिर बड़ों ने दिखाई समझदारी..

UP : wedding procession stood at door, bride threw her groom and held lover's hand in Bijnor

समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक अजीब-गरीब मामला सामने आया है। बरात की चढ़त होने के बाद दूल्हा दुल्हन संग फेरे लेने पहुंचा। दुल्हन ने शादी से साफ इंकार करते हुए जेबर उतार फेंके। इसके बाद शादी के मंडप में ही वरमाला भी फेंक दी। बताते हैं कि दुल्हन अपने प्रेमी के घर जा पहुंची। उसने प्रेमी संग कोर्ट मैरिज का दावा कर दिया। इसके बाद प्रेमी युगल गांव से भी चला गया। उधर, दूल्हे ने बाद में अपनी चचेरी साली के साथ फेरे लिए। इसके बाद बारात विदा हुई।

दुल्हन की चचेरी बहन संग हुए सात फेरे

दरअसल, सोमवार शाम नूरपुर के एक गांव में नहटौर थाना क्षेत्र में बारात पहुंची थी। दूल्हा पक्ष ने पूरी धूमधाम से बैंड-बाजे के साथ बारात लेकर पहुंचा और चढ़त की। जैसे ही बारात दुल्हन के द्वार पर पहुंची, तो उसने शादी से इंकार

बिजनौर में हादसा, धनौरा के रहने वाले मां-दो बच्चों समेत 4 की मौत

करते हुए जेबर और वरमाला मंडप में फेंक दी। लड़की वालों ने दूल्हन को समझाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। बताया जा रहा है कि दुल्हन ने पड़ोसी युवक से प्रेम संबंध होने और पहले ही कोर्ट मैरिज कर लेने के दस्तावेज भी घरवालों को दिखा दिए। फिर युवती अपने प्रेमी के घर जा पहुंची। उधर, दूल्हा और दुल्हन दोनों के बीच बड़ी अजीब स्थिति

लुटेरी दुल्हन : होने वाले दूल्हे को शोना-बाबू और पुच्चू बनाया, फिर लाखों की शापिंग कर रफूचक्कर..

बन गई। बारात को लौटाने और बदनामी जैसी बातें सामने थीं। सारी तैयारियां बर्बाद होंती। परिवारों ने समझदारी से काम लिया। दोनों पक्षों के बुद्धिजीवियों ने दुल्हन की चचेरी बहन को समझा-बुझाकर शादी के लिए तैयार कर लिया। उसने दूल्हे संग फेरे लिए और फिर बारात हंसी-खुशी रवाना हो गई। उधर, प्रेमी युगल के गांव से कहीं ओर जाने की बात कही जा रही है।

ये भी पढ़ें : बांदा CMO की गाड़ी का कटा चालान, हूटर बजाकर दौड़ा रहा था ड्राइवर-कागजों का पता नहीं