Saturday, August 1सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बड़ी खबर

बांदा में पुलिस अलर्ट, CM Yogi के दौरे से पहले सुरक्षा जांचने पहुंचे ADG

बांदा में पुलिस अलर्ट, CM Yogi के दौरे से पहले सुरक्षा जांचने पहुंचे ADG

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित बांदा-चित्रकूट दौरे को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। बांदा में प्रशासन और पुलिस की तैयारियां तेज हो गई हैं। आज एडीजी प्रयागराज जोन ज्योति नारायण सुरक्षा व्यवस्था जांचने बांदा पहुंचे। एडीजी ने लिया सुरक्षा तैयारियों का जायजा बांदा में एडीजी ने डीआईजी राजेश एस. एसपी पलाश बंसल के साथ सुरक्षा तैयारियों को लेकर जायजा लिया। साथ ही जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज और सहायक पुलिस अधीक्षक मेविक टाक भी मौजूद रहीं। बताते चलें कि मुख्यमंत्री का 7 और 8 जुलाई को संभावित बांदा-चित्रकूट दौरा है। ये भी पढ़ें: सीएम योगी के इस दिन बांदा-चित्रकूट दौरे पर आने की संभावना..  https://samarneetinews.com/possibility-of-cmyogi-visiting-banda-chitrakoot-soon/ https://samarneetinews.com/speculation-surro...
बांदा में सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या-हत्यारोपी एनकाउंटर में..

बांदा में सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या-हत्यारोपी एनकाउंटर में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सर्राफा व्यापारी की बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात बबेरू कस्बे में हुई। हत्यारोपी मृतक सर्राफा व्यापारी का दोस्त है। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। व्यापारियों और परिजनों ने बबेरू चौराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने एनकाउंटर में हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी पलाश बंसल का कहना है कि हत्यारोपी की दोनों टांगों में गोली लगी है। हत्या का कारण आपसी कहासुनी और विवाद बताया जा रहा है। फोन कर बुलाया, फिर साथ बीयर की और मार दी गोली एनकाउंटर में हत्यारोपी की दोनों टांगों में लगी गोली उधर, पुलिस ने हत्यारोपी को दो घंटे बाद एनकाउंटर में गिरफ्तार किया है। एसपी पलाश बंसल का कहना है कि हत्यारोपी की दोनों टांगों में गोली लगी है। ये भी पढ़ें: गुंडागर्दी! बांदा में भाजपा नेता पर मुकदमा-विद्यालय में शिक्षकों से मारपीट का मामला उसका जि...
पति बना हैवान-पत्नी की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर की हत्या

पति बना हैवान-पत्नी की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर की हत्या

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक पति हैवान बन गया। पति ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिनदहाड़े पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति फरार हो गया। हत्या की यह वारदात बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव की है। हत्या की जानकारी लोगों को तब हुई जब मृतका की बेटी कोचिंग से लौटी। मां के शव को खून से लतपत पड़ा देख उसकी चीख निकल गई। पुलिस हत्यारोपी की तलाश कर रही है। बबेरू के बगेहटा गांव में हुई वारदात जानकारी के अनुसार, बांदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव में आज गुरुवार मोबीन का अपनी पत्नी सरीफन से विवाद हो गया। बताते हैं कि दोनों पति-पत्नी में काफी समय से विवाद चलता आ रहा था। आज सुबह फिर झगड़ा होने लगा। कहा जा रहा है कि मोबीन ने कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। 48 वर्षीय सरीफन की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद जब बे...
बांदा: लड़की ने दुष्कर्म कर रहे सपा नेता की हत्या की-खुद चौकी पहुंचकर दी पुलिस को जानकारी

बांदा: लड़की ने दुष्कर्म कर रहे सपा नेता की हत्या की-खुद चौकी पहुंचकर दी पुलिस को जानकारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। एक 18 साल की लड़की ने घर में घुसकर खुद के साथ दुष्कर्म कर रहे अधेड़ सपा नेता की बचाव में हत्या कर दी। इतना ही नहीं घटना के बाद लड़की ने खुद चौकी पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उच्चाधिकारी मौके पर हैं। हालांकि, पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप आरोपी लड़की का कहना है कि वह घर पर अकेली थी। तभी पड़ोसी सपा नेता सुखराज प्रजापति उसके घर में घुस आया। पड़ोसी ने लड़की को दबोचते हुए दुष्कर्म किया। दरिंदगी करता रहा। खुद को बचाते हुए उसने सुखराज पर फरसा चला दिया। सपा का सक्रिय नेता था मृतक आरोपी बताते हैं कि मरने वाला समाजवादी पार्टी का बूथ अध्यक्ष था। खास बात यह है कि हत्या करने के बाद खुद लड़की ने मुरवल चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ...
सुप्रीम कोर्ट ने SIR पर BLO को दी बड़ी राहत, राज्यों से कहा-‘काम का दबाव कम करें-छुट्टी भी दें’,

सुप्रीम कोर्ट ने SIR पर BLO को दी बड़ी राहत, राज्यों से कहा-‘काम का दबाव कम करें-छुट्टी भी दें’,

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को देश के विभिन्न राज्यों में चल रहे एसआईआर कार्य में लगे बीएलओ की समस्याओं को लेकर बड़ी राहत दी है। सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जाॅयमाल्या बागची की पीठ ने एसआईआर ड्यूटी के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति के निर्देश दिए हैं, ताकि BLO के काम के घंटे कम किए जा सकें। 12 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में चल रहा SIR का काम सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि छूट का अनुरोध करने वाले बीएलओ को छुट्टी भी दी जानी चाहिए। देश की सर्वोच्च अदालत ने 12 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) के दौरान BLO की मौत पर चिंता भी जताई है। ये भी पढ़ें: यूपी: लेखपाल के बाद SIR में लगे शिक्षक ने की सुसाइड, SDM-BDO व लेखपाल पर दबाव का आरोप सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जहां 10 हजार कर्मचारी तैनात किए गए हैं, वहां 30 हजार कर्मचारी भी तैना...
यूपी के अमरोहा में बड़ा हादसा: हाइवे पर चार डाॅक्टर्स की मौत, खड़ी डीसीएम में कार टकराने से दुर्घटना

यूपी के अमरोहा में बड़ा हादसा: हाइवे पर चार डाॅक्टर्स की मौत, खड़ी डीसीएम में कार टकराने से दुर्घटना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात भीषण दुर्घटना हो गई। एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़ी डीसीएम में पीछे से जा टकराई। इससे कार सवार चार डाॅक्टरों की मौत हो गई। सभी मृतक श्री वेंकटेश्वर मेडिकल यूनिवर्सिटी के इंटर्न बताए जा रहे हैं। चारों एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुके थे। रजबपुर क्षेत्र में अतरासी सर्विस रोड के पास हादसा जानकारी के अनुसार, रजबपुर थाना क्षेत्र में अतरासी सर्विस रोड के पास रात लगभग 9 बजे डीसीएम हाइवे पर किनारे खड़ी थी। इसी दौरान गजरौला की ओर से आ रही दिल्ली नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार उसमें जा टकराई। ये भी पढ़ें: मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, यूपी में अगले 48 घंटों में बड़ी तेजी से बदलेगा मौसम कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि तेज धमाके के साथ गाड़ी के परखच्चे उड़े गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह कार को डीसीएम के नीचे...
Update: कमला पसंद के मालिक की बहू ने की सुसाइड, यह बात आई सामने..

Update: कमला पसंद के मालिक की बहू ने की सुसाइड, यह बात आई सामने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: UPDATE: कमला पसंद पान मसाला के मालिक कमल किशोर की पुत्रवधू दीप्ति चौरसिया (40) ने सुसाइड कर ली है। बताते हैं कि उनका शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। कथित रूप से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि, इसमें किसी पर कोई आरोप नहीं होने की बात भी कही जा रही है। बस शादी के बाद रिश्तों को लेकर दर्द जाहिर किया है। कथित रूप से सुसाइड नोट भी मिला बताते हैं कि दीप्ति का वर्ष 2010 में कमल किशोर के बेटे हरप्रीत चौरसिया से विवाह हुआ था। दोनों का एक 14 साल का बेटा भी है। कहा जा रहा है कि हरप्रीत ने दो शादियां की हैं। दूसरी पत्नी साउड फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस है। दिल्ली बसंत विहार पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कानपुर से शुरूआत-देशभर में बिजनेस बताते चलें कि कमला पसंद का बिजनेस कानपुर से लेकर दिल्ली और कोलकाता व मुंबई तक फैला है। कंपनी के मालिक मूलरूप से कान...
UP: लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा-नदी में कार गिरने से पांच लोगों की मौत-एक घायल

UP: लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा-नदी में कार गिरने से पांच लोगों की मौत-एक घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी जिले में मंगलवार देर रात भयावह हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर पुल से नदी में जा गिरी। कार में सवार छह लोगों में पांच की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। वहीं कार चालक घायल हो गया है। शादी समारोह से वापस लौट रहे थे सभी बताते हैं कि कार सवार सभी लोग लखीमपुर में वैवाहिक समारोह में शामिल होकर वापस बहराइच लौट रहे थे।जानकारी के अनुसार, पढुआ थाना क्षेत्र के गिरजापुरी बैराज से पहले शारदा सायफन के पास ऑल्टो कार अनियंत्रित हो गई। घायल कार चालक अस्पताल में भर्ती इसके बाद कार शारदा सायफन नदी में जा गिरी। इससे कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। बताते हैं कि हादसा देर रात लगभग 12 बजे के आसपास हुआ।पढ़ुआ थाना प्रभारी अभिषेक सिंह का कहना है कि कार में छह लोग सवार थे। पांच की मौत हो चुकी है। पांच मृतकों के ये हैं नाम और पते.. कार चालक बबलू पुत...
UP: गैंगरेप में भाजपा नेता गिरफ्तार-नौकरी के नाम पर बनाया था महिला को हवस का शिकार

UP: गैंगरेप में भाजपा नेता गिरफ्तार-नौकरी के नाम पर बनाया था महिला को हवस का शिकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सिविल लाइंस पुलिस ने महिला से गैंगरेप केस में भाजपा के फरार मंडल मंत्री को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी गैंगरेप के मामले में बीते लगभग 5 महीने से फरार था। बताते हैं कि अगवानपुर मंडल के भाजपा मंडल मंत्री भूदेव सिंह को पुलिस ने पकड़ लिया है। बुधवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से जेल भेज दिया गया। कई महीने से चल रहा था फरार जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल के जरिए कार्रवाई की गुहार लगाई थी। छजलैट थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली पीड़ित महिला ने जुलाई 2023 में सिविल लाइंस थाने में सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। ये भी पढ़ें: यूपी: कारोबारी अभिषेक हत्याकांड में आरोपी पूजा पांडे गिरफ्तार-बुर्के में हुई थी फरार महिला का आरोप है कि बिजनौर आते-जाते उसकी कोकरपुर निवासी राहुल शर्मा से मुलाकात हुई। महिला का आरोप है कि नौकरी का ...
UP: फिर जेल जाएंगे आजम खान और बेटा अब्दुल्ला, कोर्ट ने सुनाई 7-7 साल की सजा

UP: फिर जेल जाएंगे आजम खान और बेटा अब्दुल्ला, कोर्ट ने सुनाई 7-7 साल की सजा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लगभग दो महीने पहले सीतापुर जेल से छूटे आजम खान की परेशानी फिर बढ़ती नजर आ रही है। रामपुर कोर्ट ने सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड केस में सोमवार को बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को दोषी करार दिया। फिर जेल जाएंगे आजम और उनके बेटे साथ ही दोनों को हिरासत में ले लिया गया। कहा जा रहा है कि आजम और उनके बेटे फिर जेल जाएंगे। सुनवाई के दौरान वादी भाजपा विधायक आकाश सक्सेना भी अदालत में थे। ये भी पढ़ें: सोनभद्र खदान हादसा: 5 हुई मरने वालों की संख्या, मलबे में मिले सगे भाइयों समेत चार और शव  कचहरी परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। दूसरी ओर भाजपा और सपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कोर्ट परिसर के बाहर मौजूद रहे। बताते चलें कि अभी दो माह पहले ही आजम सीतापुर जेल से रिहा हुए थे। ये भी पढ़ें: अच्छी खबर: हार्...