Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, सवाल यह कि अब कैसे चलेगी दिल्ली सरकार?

Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal arrested, ED took him from home

समरनीति न्यूज, लखनऊ : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार देर शाम ईडी ने केजरीवाल के घर पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार किया। ईडी के अधिकारियों के साथ भारी फोर्स भी था। उनके घर पर तलाशी और पूछताछ के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई हुई है। बताते चलें कि यह पहला मौका है जब किसी को मुख्यमंत्री रहते गिरफ्तार किया गया है।

जेल से सरकार चला सकते हैं केजरीवाल

अब सवाल उठ रहा है कि दिल्ली सरकार कैसे चलेगी? हालांकि, आम आदमी पार्टी का साफ संकेत है कि केजरीवाल ही जेल से सरकार चलाएंगे। यानी केजरीवाल पद से इस्तीफा नहीं देंगे। बताते चलें कि ईडी की ओर से केजरीवाल को 2 नवंबर से 21 मार्च तक 9 बार समन भेजे गए थे, लेकिन केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हुए।

ये भी पढ़ें : LokSabha Chunav : यूपी में बसपा को तगड़ा झटका, सांसद दानिश ने थामा कांग्रेस का हाथ