फिल्मी अंदाज में करण ने दी पीएम मोदी को बधाई, लिखा- पिक्चर अभी बाकी है..
समरनीति न्यूज, डेस्कः पीएम नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में बॉलीवुड की भी कई हस्तियों ने शिकरत की। समारोह के उस पल की तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें फिल्मी सितारे नजर आ रहे हैं। जो फिल्मी सितारे इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। इन्ही सितारों में एक नाम है करण जौहर का। करण ने सोशल मीडिया में तस्वीर शेयर की और समारोह में बुलाने के लिए पीएम का शुक्रिया अदा किया। करण ने लिखा- ''फिर से शुभकामनाएं।
बुलावे के लिए बोला शुक्रिया
इस खास मौके पर मुझे बुलाने के लिए बहुत शुक्रिया। ये हमारे देश के लिए बड़े सौभाग्य की बात है आप अपने पद पर देश का प्रतिनिधित्व जारी रखेंगे। दुनियाभर में जब मैं आपकी तारीफें सुनता हूं तो मैं गर्व महसूस करता हूं। सम्मानित ऑफिस में दूसरे चैप्टर की शुरुआत करने पर मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं। साथ में मैं ये भी...









