Friday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: murder

कु-माता : कातिल CEO सूचना सेठ बैग में बेटे की लाश ले जाते समय गिरफ्तार, पढ़िए सनसनीखेज खबर..

कु-माता : कातिल CEO सूचना सेठ बैग में बेटे की लाश ले जाते समय गिरफ्तार, पढ़िए सनसनीखेज खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज , लखनऊ (डेस्क) : कहते हैं माता कु-माता नहीं होती, लेकिन अब वो युग गया। वर्तमान में ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं जिनमें मां अपने बच्चों की हत्या करने से नहीं चूक रहीं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला हत्या का हाई प्रोफाइल सनसनीखेज मामला गोवा में सामने आया है। कर्नाटक की एक बड़ी AI (एआई-आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी) कंपनी की सीईओ (CEO) सूचना सेठ को पुलिस ने उसके 4 साल के बेटे की हत्या में गिरफ्तार किया है। घटना का खुलासा तब हुआ, जब यह हाई प्रोफाइल महिला बेटे की हत्या कर उसकी लाश को बैग में रखकर गोवा से कर्नाटक जा रही थी। यह है पूरा मामला तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। हत्या की यह सनसनीखेज घटना होटल स्टाफ की समझदारी से खुल सकी। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला सूचना सेठ है जिसकी शादी 2010 में हुई। फिर 2019 में उसे एक बेटा हुआ। 2020 में उसका अपने पति से झगड़ा होने लगा। इसके बाद मा...
यूपी के बांदा में भाजपा नेता की सनसनीखेज हत्या, दोस्त और उसकी पत्नी गिरफ्तार-अवैध संबंध वजह..

यूपी के बांदा में भाजपा नेता की सनसनीखेज हत्या, दोस्त और उसकी पत्नी गिरफ्तार-अवैध संबंध वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज , बांदा : यूपी के बांदा जिले में एक भाजपा नेता की सनसनीखेज ढंग से बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या की वजह दोस्त की पत्नी से अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपी दोस्त और उसकी पत्नी को गिरफ्तार करते हुए खुलासा कर दिया है। साथ ही हत्यारोपी के पास से मृतक नेता की सोने की चैन, रुद्राक्ष की माला आदि सामान भी बरामद किया है। बीजेपी के युवा मोर्चा के बांदा जिलाध्यक्ष मोहित गुप्ता ने बताया कि मृतक अरुणेश मिश्रा भाजपा युवा मोर्चा के बबेरू के मंडल मंत्री थे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से इस बारे में बात हुई है। रस्सी से गला घोटा, फिर गले में कील ठोकी जानकारी के अनुसार बबेरू थाना क्षेत्र के सतन्याव गांव के अरुणेश मिश्रा बीती 10 दिसंबर की शाम करीब 4 बजे किसी काम से घर से निकले थे। रात करीब साढ़े 9-10 बजे तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। दोस्त ...
बांदा में भाजपा नेता व भाई पर गैंगरेप-हत्या का मुकदमा, अखिलेश यादव के ट्वीट से मामले ने पकड़ा तूल..

बांदा में भाजपा नेता व भाई पर गैंगरेप-हत्या का मुकदमा, अखिलेश यादव के ट्वीट से मामले ने पकड़ा तूल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक महिला से गैंगरेप और उसकी नृशंस हत्या का कथित मामला इस समय बेहद सुर्खियों में है। चक्की घर मंगलवार को जिस दलित महिला का सिर और हाथ कटा निर्वस्त्र शव मिला था, उसमें पुलिस ने भाजपा के महुआ मंडल अध्यक्ष के खिलाफ उसके भाइयों समेत गैंगरेप व हत्या की रिपोर्ट लिखी थी। अखिलेश यादव के ट्वीट ने मामले को तूल दे दिया है। वहीं सपा जिलाध्यक्ष ने आज पीड़ित परिवार से मिलने की बात कही है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष का फोन नहीं उठ रहा। इसलिए बात नहीं हो सकी। उधर, बांदा पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चक्की में फंसने से महिला की मौत की बात लग रही है। बांदा एसपी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के नाजुक अंगों पर कोई चोट नहीं आई है। बांदा एसपी ने कही मामले में यह बात, शव का डाक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम उधर, महिला की बेटी का आरोप है कि मां की चीख...
यूपी के देवरिया में 6 लोगों की हत्या से दहल उठा इलाका, मृतकों में पूर्व जिपं सदस्य, दो मासूम शामिल

यूपी के देवरिया में 6 लोगों की हत्या से दहल उठा इलाका, मृतकों में पूर्व जिपं सदस्य, दो मासूम शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : (Deoria Murder News) यूपी के देवरिया जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली बड़ी वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया। पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें 6 लोगों की हत्या हो गई है। मरने वालों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य और दो मासूम समेत महिला भी शामिल हैं।जानकारी के अनुसार देवरिया जिले के रुद्रपुर के पास फतेहपुर गांव में पुरानी जमीनी रंजिश में दो पक्षों में खूनी रंजिश हो गई। पुराने जमीनी विवाद में वारदात बताते हैं कि पहले एक पक्ष के व्यक्ति की दूसरे पक्ष ने हत्या कर दी। इसके बाद दूसरे पक्ष ने 5 लोगों को मार डाला। पुलिस अधिकारी मौके पर हैं। अधिकारियों का कहना है कि मौके पर पीएसी भी पहुंच रही है। गांव में तनाव का माहौल है। हत्याकांड की यह वारदात यादव और ब्राह्मण परिवार के बीच हुई है। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। हत्याकांड की शुरु...
माफिया मुख्तार वाली बांदा जेल में बंदी की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

माफिया मुख्तार वाली बांदा जेल में बंदी की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के मंडल कारागार में बीते महीने से निरुद्ध अनुदेशक की रविवार सुबह अचानक हालत बिगड़ने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जेल अस्पताल से बंदी को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने जेल प्रशासन पर बंदी से मारपीट करते हुए उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। जेल अधिकारी ने कही यह बात वहीं जेल प्रशासन का कहना है कि हार्ट अटैक से अनुदेशक की मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते चलें कि इसी जेल में यूपी का माफिया डान मुख्तार अंसारी भी बंद है। जानकारी के अनुसार शहर के परशुराम तालाब मुहल्ले के रहने वाले अजीत (46) दो मार्च 2023 से मंडल कारागार में निरुद्ध थे। बताते हैं कि आज सुबह उनकी हालत बिगड़ी। ये भी पढ़ें : बांदा : हाईटेंशन लाइन से चिपका व्यक्ति धू-धूकर जला, ...
Kanpur : दरिंदगी करने वाले SGST के 3 अफसरों पर हत्या का मुकदमा, पंजाब के चालक की हुई थी पिटाई से मौत

Kanpur : दरिंदगी करने वाले SGST के 3 अफसरों पर हत्या का मुकदमा, पंजाब के चालक की हुई थी पिटाई से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : दरिंदे बनकर ट्रक चालक के साथ अमानवीय, दरिंदगीपूर्ण व्यवहार करने वाले एसजीएसटी के तीन अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हो गया है। तीनों ने ट्रक चालक की पिटाई करते हुए मोबाइल तक छीन लिया था। इससे चालक को सदम लगा और उसने दम तोड़ दिया था। बताते हैं कि मामले में ट्रक चालक के साथ एसजीएसटी के अधिकारियों का व्यवहार काफी अशोभनीय रहा था। पंजाब से आए चालक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को मुकदमा लिखते हुए जांच शुरू कर दी है। बेटे की मौत की बात पर भी नहीं पसीजा अफसरों का मन बताते चलें कि व्यापारियों में घटना को लेकर काफी रोष है। व्यापारियों के विरोध के बाद ही पुलिस एक्शन में आई। जानकारी के अनुसार कानपुर में लखनपुर स्थित एसजीएसटी कार्यालय के बाहर रविवार सुबह ट्रक चालक की मौत हो गई थी। लुधियाना निवासी ट्रक चालक बलवीर सिंह उर्फ बिल्लू (49) गुरुवार रात 11 बजे ट्र...
Banda : नशे में धुत्त बेटे ने पिता के सिर पर मारी ईंट, मौत

Banda : नशे में धुत्त बेटे ने पिता के सिर पर मारी ईंट, मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में एक युवक ने शराब के नशे में उत्पात मचाया। बाद में पिता के सिर पर ईंट दे मारी। इससे उनकी मौत हो गई। बड़े भाई की तहरीर पर मुकदमा लिखते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बबेरू की घटना, आरोपी गिरफ्तार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पवइया गांव के रहने वाले कमलेश तिवारी (60) सोमवार रात अपने घर में थे। इसी दौरान उनका मंझला बेटा सोनू तिवारी शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और हंगामा करने लगा। पिता और बड़े भाई ने उसे चारपाई से बांध दिया। बाद में शांत होने पर उसे खोल दिया। ये भी पढ़ें : बांदा में नई DM के आने से ‘वेट एंड वाच’ मोड पर खनन माफिया और कारोबारी भी..  इसके बाद नशेबाज बेटा भागकर छत पर चढ़ गया और नीचे घर वालों पर ईंटें फेंकने लगा। एक ईंट उसके पिता के सिर पर लगी। ईंट लगने से वह गंभी...
मोक्ष के लिए मां का कत्ल, हत्यारा बेटा बोला, महादेव मेरे पास आए थे इसलिए किया वध

मोक्ष के लिए मां का कत्ल, हत्यारा बेटा बोला, महादेव मेरे पास आए थे इसलिए किया वध

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की पीटकर हत्या कर दी। हत्यारा युवक वारदात को अंजाम देकर अजीबो-गरीब बातें कर रहा है। उसका कहना है कि महादेव मेरे पास आए थे, उन्होंने कहा कि था कि इस युग में तुझे महिला का वध करना है। तभी मोक्ष प्राप्त होगा। इसलिए मां का वध कर दिया है। उसकी बात सुनकर पुलिस और परिवार व आसपास के लोग भी हैरान हैं। दरअसल, देर रात इस कलयुगी बेटे ने विवाद के बाद मां के सिर पर डंडा दे मारा। हिरासत में अभियुक्त, जांच में जुटी पुलिस इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार बांदा नरैनी थाना क्षेत्र के कस्बा के मोहल्ले राजनगर की रहने वाली महिला रामानंदी (50) को बीती रात उनके बेटे रामबाबू ने झगड़े क...
शादी को सिर्फ एक साल, मनीषा की मौत ने उठाए कई सवाल, हत्या का आरोप

शादी को सिर्फ एक साल, मनीषा की मौत ने उठाए कई सवाल, हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शादी को लगभग सिर्फ एक साल ही पूरे हुए हैं। ऐसे में 20 साल की मनीषा का शव उसकी ससुराल में फांसी पर लटकता मिला। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई यह घटना कई तरह के सवाल उठा रही है। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घर में लटकता मिला शव, मां ने लगाए गंभीर आरोप जानकारी के अनुसार बिसंडा के नगलापुरवा के रहने वाले रोहित की पत्नी मनीषा (20) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव घर में साड़ी के सहारे फंदे से लटकता मिला। सास मुन्नी ने शोर मचाया तो बाकी लोग भी वहां पहुंचे। मृतका के ससुर रामबहोरी का कहना है कि बहू ने सुसाइड की है। पति हैदराबाद में रहकर मजदूरी करता है। ये भी पढ़ें : Update : बांदा में बड़ी घटना, पत्नी की हत्या के बाद पति ने ...
फांसी पर लटकती मिली रजनी, आवास योजना के रुपए के लिए हत्या का आरोप

फांसी पर लटकती मिली रजनी, आवास योजना के रुपए के लिए हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : ससुराल में एक 27 साल की विवाहिता रजनी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकता मिला है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। हालांकि, ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि शराब के नशे में पति ने पत्नी की पिटाई की थी। इसी से दुखी होकर विवाहिता ने खुद फांसी लगाई है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। शराब का लती था पति, इसीलिए होती थी कलह जानकारी के अनुसार गिरवां थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव के रहने वाले रमेश कुमार की पत्नी रजनी (27) का शव शाम को फांसी पर लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। ये भी पढ़ें : यूपी में भूकंप के तेज झटके, लखनऊ-मेरठ से लेकर दिल्ली NCR तक.. बताते हैं कि रजनी की शादी को करीब 6 साल हो चुके थे। उनके एक बच्चा भी है। पति शराबी है। इसलिए दोनों के बी...