समरनीति न्यूज, बांदा : बीती 5 फरवरी को बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र में 10 साल की बच्ची की हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक मृतक बच्ची का रिश्ते का चचेरा भाई है, जबकि दूसरा उसका साथी है। पुलिस का कहना है कि दोनों ने बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास और असफल रहने पर बच्ची की हत्या का जुर्म कबूल किया है। पुलिस दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की है। हालांकि, दोनों नाबालिग हैं, इसलिए उनको सुधारगृह भेजा गया है।
एक आरोपी मृतका का रिश्ते का चचेरा भाई
बताते चलें कि बबेरू क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 10 साल की बालिका 5 फरवरी को खेतों पर चारा लेने गई थी। गांव के ही स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ने वाली यह बच्ची वापस नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की। बाद में उसका शव गांव के बाहर एक खेत में झाड़ियों में पड़ा मिला था।
ये भी पढ़ें : शर्मनाक : बांदा में रिश्ते की नाबालिग भतीजी से युवक ने किया दुष्कर्म
पुलिस ने मामले में छानबीन के बाद गांव के ही दो नाबालिग लड़कों को पकड़ा है। एएसपी महेंद्र चौहान ने बताया कि दोनों आरोपी नाबालिग हैं और उनकी उम्र 15 व 17 साल है। दोनों को गांव के प्राथमिक विद्यालय से गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली प्रभारी भास्कर मिश्र का कहना है कि दुष्कर्म के प्रयास में दोनों नाबालिगों आरोपियों ने बच्ची की हत्या की। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें : हनी ट्रैप में फंसाने वाली महिला डाक्टर प्रीति गिरफ्तार, गोंडा से हुआ था मेडिकल छात्र का अपहरण