समरनीति न्यूज, बांदा : मिस्ड काॅल से शुरू हुई दो प्रेम कहानियों (Love story) का अंत थाने पर लड़कियों की गिरफ्तारी के साथ हुआ। दरअसल, दोनों लड़कियों के परिवार के लोगों ने उनके गायब होने की एफआईआर थाने पर दर्ज कराई थी। पुलिस का कहना है कि दोनों नाबालिग हैं। हालांकि, लड़कियों के परिजनों का कहना था कि उनका अपहरण हुआ है। बाद में पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि अपहरण नहीं, मामला प्रेम प्रसंग का था। दोनों ही मामले बांदा के अतर्रा और फतेहगंज थाना क्षेत्र के गांवों से जुड़े हैं। हालांकि, पुलिस ने अब लड़कियों को बरामद करने के बाद उनका बयान दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि विधिक कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। वहीं दूसरे की तलाश जारी है।
घर से निकली लड़की स्टेशन पर प्रेमी संग गिरफ्तार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अतर्रा के एक मोहल्ले में रहने वाली एक 12वीं की छात्रा कालेज से लौटने के बाद अचानक कहीं निकल गई। बताते हैं कि छात्रा के पास किसी का फोन आया था। इसके बाद वह कहां गई पता नहीं। परिवार के लोगों ने उसके अपहरण की आशंका जताते हुए एफआईआर कराई। अतर्रा पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की और रेलवे स्टेशन अतर्रा से एसआइ सूरज पांडेय, कांस्टेबल ज्योति उपाध्याय ने लड़की को उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर लिया।
फतेहपुर से गायब लड़की सतना जिले में मिली
बताते हैं दोनों प्रेम प्रसंग के चलते घर से भाग रहे थे। युवक गाजीपुर का रहने वाला एक बिजली मिस्त्री है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान उसने बताया कि फोन पर एक मिस्ड काल से लड़की से जान पहचान हुई। फिर प्रेम संबंध हो गए और बात साथ जीने-मरने तक जा पहुंची। इसीलिए घर से भाग रहे थे। उधर, फतेहंगज थाना क्षेत्र के एक गांव से सोमवार लापता हुई एक 16 वर्षीय किशोरी गांव के युवक के साथ घर से गायब हो गई थी। पुलिस ने लड़की को मध्यप्रदेश के सतना जिले के ग्राम खोही से बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, पुलिस का कहना है कि दोनों लड़कियों को कोर्ट में बयान के लिए पेश किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : महिला सिपाही दे बैठी लॅाकअप में बंद हिस्ट्रीशीटर को दिल, दोस्ती के बाद शादी ने उड़ाए अधिकारियों के होश..