Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

Update : बांदा में बालू खदान पर गोलियां चलने से दहशत कायम, पुलिस ने लिखी FIR-लेकिन खाली हाथ

Husband shoots wife, injured woman in Banda Kanpur Refer
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के नरैनी थाना क्षेत्र में बिल्हरका बालू खदान पर सोमवार रात हुई गोलीबारी की घटना से दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस का कहना है कि अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। हालांकि, पुलिस अबतक कोई कारगर कार्रवाई नहीं कर पाई है। न किसी की गिरफ्तारी हुई है और न ही गोली चलाने वाले किसी व्यक्ति की पहचान हुई है। बता दें कि अबतक नरैनी पुलिस घटना की जानकारी से ही साफ इंकार कर रही थी। हालांकि, बाद में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। घटना को 36 घंटे गुजर चुके हैं, फिर भी पुलिस के हाथ खाली हैं।

नरैनी की बिल्हरका खदान पर चली थीं गोलियां 

बताते चलें कि कोतवाली क्षेत्र के बिल्हरका गांव में महादेव कंट्रक्शन कंपनी द्वारा बालू खदान चलाई जा रही है। सोमवार रात को गांव के रास्ते पर एक पुलिया पर बालू खनन की इस कंपनी के गुर्गे वहां बैठे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर खदान संचालक और उनके गुर्गों के गुट टकरा गए। दोनों ओर से एक-दूसरे पर जमकर गोलियां चलाई गईं।

ताबड़तोड़ गोलीबारी में घायल हुआ था युवक

इसमें एक अनुराग (21) पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी नरेचा थाना बिंदकी (फतेहपुर) को गोली जा लगी। वह मौके पर ही गिर पड़ा। बाद में खदान के लोग ही उठाकर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां से उसे जिला अस्पताल बांदा रेफर किया गया। डाक्टर का कहना था कि उसकी पीठ में गोली के छर्रे लगे हैं।

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखी FIR

ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया है कि बालू घाट के रास्ते (कैंची) की साझेदारी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। इसी को लेकर विवाद बढ़ा। मामले में संबंधित करतल पुलिस चौकी प्रभारी रामचंद्र ने घटना से जानकारी से ही इंकार कर दिया था। वहीं कोतवाली प्रभारी सविता श्रीवास्तव का कहना था कि किसी ने कोई सूचना से इंकार किया था। हालांकि, आज बुधवार को नरैनी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

ये भी पढ़ें : लखनऊ में सैलून-स्पा सेंटरों पर ताबड़तोड़ छापे, सेक्स रैकेट में 20 युवतियां-15 युवक गिरफ्तार