बांदा के कमासिन में बसपा को झटका, सपा में शामिल हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य
समरनीति न्यूज, कमासिन (बांदा) : पंचायत चुनाव से पहले बांदा के कमासिन में बसपा को बड़ा झटका लगा है। स्थानीय बसपा नेता एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य ओम प्रकाश वर्मा उर्फ राजू वर्मा ने सपा की नीतियों से प्रभावित होकर बसपा से त्यागपत्र दे दिया। इसके साथ ही अपने ढेरों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव के समक्ष करीब 50 दलित कार्यकर्ताओं के साथ बसपा नेता ओम प्रकाश वर्मा ने अपना त्यागपत्र देते हुए सपा की सदस्यता ग्रहण की।
पूर्व विधायक विशंभर यादव ने दिलाई सदस्यता
पूर्व विधायक श्री यादव ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। साथ ही कहा कि उनके आने से पार्टी और मजबूत होगी। उधर, श्री वर्मा ने कहा कि बसपा अपने मिशन से भटक गई है। कहा कि भाजपा के इशारे पर ही अब बहन मायावती काम कर रही हैं। इससे कार्यकर्ताओं ने आक्रोश है। उन्होंने कहा कि अभी और बसपा नेता बड़ी संख्य...