Friday, May 10सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में सनसनीखेज वारदात, पत्नी ने प्रेमी संग पति पर किया एसिड अटैक, मरा समझकर फेंका

Sensational incident in Banda, woman meets her boyfriend and put acid in husband's mouth and private parts

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले से इंसानी रिश्तों को हिलाकर रख देने वाली एक बड़ी वारदात सामने आई है। एक महिला ने अवैध संबंधों में प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की घिनौनी साजिश कर डाली। महिला ने पति ने मुंह और गुप्तांगों में तेजाब डाल दिया। बाद में उसे मरा हुआ समझकर दोनों जंगल में डाल आए। पति की किस्मत अच्छी थी कि उसकी जान बच गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी महिला को पकड़ लिया है। उसके प्रेमी की तलाश जारी है।

मरा समझकर चित्रकूट के जंगल में फेंका

बताया जाता है कि बबेरू थाना क्षेत्र के फुकनी गांव के रहने वाले महेंद्र इस वक्त कोतवाली देहात क्षेत्र में रहकर मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। उनके साथ पत्नी औ बच्चे भी रहते थे। बताते हैं कि महेंद्र को गंभीर हालत में चित्रकूट के जंगलों में पड़े देखा गया। इसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उनको बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

ये भी पढ़ें : सीतापुर : पहले अवैध संबंधों में मजे लूटे, फिर पति संग मिलकर कत्ल 

झुलसे युवक के भाई का आरोप है कि उनकी भाभी यानि पीड़ित की पत्नी ने ही अवैध संबंधों के चलते पति के पूरे शरीर पर तेजाब डाला। यहां तक कि चेहरे के साथ गुप्तांगों में भी तेजाब डाला। आरोप है कि प्रेमी के साथ महिला ने यह काम किया है। झुलसे युवक के शरीर पर चोटों के भी गंभीर निशान हैं। पीड़ित महेंद्र उर्फ लाला ने भी कहा कि उनकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उनके चेहरे और गुप्तांगों में तेजाब डाल दिया है।

मामले में पुुलिस ने कही यह बात

पीड़ित ने कहा है कि उनकी पत्नी के देहात कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति से अवैध संबंध हैं। दोनों मिलकर उनकी हत्या करना चाहते थे। उधर, अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान पीड़ित महेंद्र की पत्नी एलआईसी का पैसा दिलाने के बहाने उसे कोतवाली देहात ले गई थी। वहां छनेहरा गांव में प्रेमी के साथ मिलकर पति पर तेजा डाला और मारापीटा भी। कहा कि तेजाब से झुलसे व्यक्ति के बयानों पर ही आरोपी पत्नी को गिरप्तार कर लिया गया है। उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें : पहले सोते पति की प्रेमी संग मिलकर कर दी हत्या, फिर घर में ही दफना दी लाश..