Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

Bjp प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव ने कहा, कोई कार्यकर्ता आपराधिक घटनाओं में जुड़ा मिला तो कार्रवाई

Bjp state president Swatantradev said, if any worker is involved in criminal incidents then action

समरनीति न्यूज, कानपुर : भारतीय जनता पार्टी के कानपुर देहात के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सचान के बीते दिनों निधन के बाद उनके परिवार से मिलने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बड़ी बात कही। स्वतंत्र देव ने कहा कि अगर उनकी पार्टी का किसी भी स्तर का कोई कार्यकर्ता आपराधिक घटनाक्रम में संलिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, अरविंद सचान के निधन के बाद स्वतंत्र देव ने आज उनके पिता से मुलाकात की। कहा कि अरविंद घाटमपुर के चुनाव अभिकर्ता थे। इस मौके पर उनके साथ कानपुर मंडल के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले भी मौजूद रहे।

गंगा बैराज पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

कहा कि किसी न किसी को चुनाव अभिकर्ता बनाया जाता है। ऐसे में चुनाव पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने गंगा बैराज पर जोरदार ढंग से स्वागत किया। इसके बाद वह आवास विकास (कल्याणपुर) में स्व. अरविंद के घर पहुंचे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र और प्रदेश की उपलब्धियों को ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ शेयर करें। लोगों को बताएं कि सरकार हर किसी के लिए काम कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि बूथ स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक अगर कोई कार्यकर्ता आपराधिक घटना से जुड़ा मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें : Covid-19 : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह को कोरोना