Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

UP : प्रयागराज में महिला सिपाही और पुरुष कांस्टेबल के शव कमरे में मिले, महकमे में हड़कंप..

Bodies of female constable and male constable found in room in Prayagraj

समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रयागराज के शाहगंज थाना क्षेत्र में आज रात एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मिनहाजपुर में एक कमरे में एक महिला सिपाही और पुरुष कांस्टेबल के शव पड़े मिले। सिपाही राजेश वैष्णव (25) मूलरूप से मथुरा जिले के रहने वाले थे। वह प्रयागराज में पिछले दो साल से तैनात थे।

कानपुर के नौबस्ता की रहने वाली थी महिला सिपाही

वहीं महिला सिपाही प्रिया तिवारी (23) भी प्रयागराज में ही संगम पर्यटन थाने में तैनात थीं। वह कानपुर के नौबस्ता की मूल निवासी थीं। बताते हैं कि सिपाही राजेश का शव फांसी पर लटक रहा था।

Bodies of female constable and male constable found in room in Prayagraj

वहीं महिला सिपाही प्रिया बिस्तर पर मृत पड़ी मिली हैं। मामले में दो तरह की आशंकाएं हैं। एक सुसाइड और दूसरी हत्या के बाद सुसाइड की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

ये भी पढ़ें : जालौन : थाने में महिला सिपाही से रेप, आरोपी सिपाही हुआ गिरफ्तार-जेल

पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने बताया कि कानपुर की नौबस्ता की प्रिया 2020 बैच की सिपाही थीं। वहीं सिपाही राजेश वैष्णव 2019 बैच के सिपाही थे। राजेश शादीशुदा थे। बताया कि मंगलवार को दोनों कार्यालय नहीं पहुंचे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुरुष सिपाही की तलाश में जब पुलिस महिला सिपाही के कमरे पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखा तो सिपाही फांसी पर लटका दिखाई दिया। दरवाजा तोड़ा गया तो महिला सिपाही का शव बिस्तर पर पड़ा था।

ये भी पढ़ें : UP : लव-सेक्स और धोखा, लड़की ने लगाया मौत को गले-पुलिस को आरोपियों की तलाश