Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

UPSC 2024 : बांदा की बेटी फरहीन जाहिद बनीं IAS अफसर

UPSC 2024 : Banda's daughter Farheen Zahid becomes IAS officer

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा की पीसीएस बेटी फरहीन जाहिद ने यूपीएससी 2024 की परीक्षा पास कर ली है। वह अब आईएएस अधिकारी बन गई हैं। वह बांदा शहर के छावनी मोहल्ले में रहने वाले सेवानिवृत्त सहायक कोषाधिकारी की बेटी हैं। वर्तमान में फहरीन इस समय सीतापुर में एसडीएम के पद पर कार्यरत हैं।

सीतापुर में SDM में हैं फरहीन

उन्होंने पीसीएस की ट्रेनिंग के बीच आईएएस की परीक्षा पास की है। बेटी की इस सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे जिले में लोग खुद को गौरांवित महसूस कर रहे हैं। घर में जश्न जैसा माहौल है। वर्ष 2022-23 में उन्होंने पीसीएस परीक्षा पास करते हुए 14वां स्थान हासिल किया था। अब यूपीएससी 2024 का रिजल्ट आने पर उनका चयन आईएएस के लिए हो गया है।

UPPSC 2022 : बांदा की होनहार बेटी आकांक्षा चयन के बाद घर लौंटी, दिया यह संदेश..

ये भी पढ़ें : UPPSC 2022 : बांदा की होनहार बेटी आकांक्षा चयन के बाद घर लौंटी, दिया यह संदेश..