Tuesday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

Lucknow : बीजेपी सांसद पर महिला के गंभीर आरोप, कहा-‘मेरी बेटी के पिता हैं रविकिशन-छिपकर की शादी’

Woman makes serious allegations against BJP MP Ravikishan

समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 अपने चरम पर है। ऐसे में गोरखपुर के बीजेपी सांसद पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने प्रेसकांफ्रेंस कर कहा है कि गोरखपुर के सांसद रवि किशन उनके पति हैं और उनकी एक बेटी भी है, लेकिन सामाजिक रूप से स्वीकार नहीं कर रहे हैं। महिला के आरोपों से मतदान से ठीक पहले बीजेपी सांसद एवं अभिनेता रविकिशन बड़े विवादों में घिर गए हैं।

Woman makes serious allegations against BJP MP Ravikishan

आरोप लगाने वाली महिला लखनऊ की रहने वाली बताई जा रही हैं, जो मुंबई में रहती हैं। उनका नाम अपर्णा ठाकुर है। प्रेसकांफ्रेंस में मीडिया से बात करते हुए महिला ने कहा कि, ‘सांसद रवि किशन उसके पति हैं। दोनों की एक बेटी भी है लेकिन अब रवि किशन उनसे रिश्ता नहीं रखते हैं और दोनों की शादी 1996 में मुंबई में हुई थी।’

Woman makes serious allegations against BJP MP Ravikishan

राजधानी लखनऊ में महिला ने पत्रकारों से बात करते हुए कई और गंभीर आरोप लगाए। महिला ने मांग की है कि सांसद उन्हें और उनकी बेटी को सामाजिक रूप से स्वीकार करें। इतना ही नहीं महिला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की भी मांग की है। साथ ही सीएम योगी से न्याय दिलाने को कहा है। महिला ने कहा कि अगर न्याय नहीं मिला तो वह कोर्ट जाएंगी। महिला की बेटी ने भी सीएम योगी से न्याय दिलाने को कहा है।

ये भी पढ़ें : प्रयागराज महिला सिपाही और पुरुष कांस्टेबल के शव कमरे में मिले, महकमे में हड़कंप..