Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में योग दिवस की जबरदस्त धूम, राज्यमंत्री, सदर विधायक, एसपी-डीएम के साथ हजारों लोगों ने किया योग

बांदा के जीआईसी मैदान में योग करते सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बाबूराम निषाद व डीएम हीरालाल।

समरनीति न्यूज, बांदाः शुक्रवार को योग दिवस के अवसर पर निर्धारित समय पर राजकीय इंटर कालेज ग्राउंड में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। पंक्तिवार सभी लोगों ने बैठकर योगाभ्यास किया। मंचासीन योगाचार्य को देखकर सभी लोगों ने योगाभ्यास किया। जीआईसी ग्राउंड का माहौल पूरी तरह से योगमय नजर आया। योगाभ्यास में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त बाबूराम निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिलाधिकारी हीरालाल के अलावा अन्य अधिकारी और कर्मचारियों समेत आम जनता शामिल रही। शहर में सैकड़ों स्थानों पर स्कूल, कालेजों और सार्वजनिक स्थलों पर योगाभ्यास का आयोजन किया गया था।

जीआईसी मैदान में योग करतीं महिलाएं।

प्रधानमंत्री ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिलाई पहचान 

प्रधानमंत्री जी ने योग को अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। योग को जीवन में अपनाकर ही हम स्वस्थ्य रह सकतें हैं। अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम लिमिटेड/राज्यमंत्री निषाद ने यह विचार राजकीय इंटर कालेज ग्राउंड में सम्पन्न योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लेने के उपरान्त व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से जहां एक ओर शरीर निरोगी बनता है, वहीं दूसरी ओर इससे शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

योग दिवस के मौके पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी को सम्मानित करते शिक्षक।

हर किसी को दिनचर्या में योग को शामिल करना बेहद जरूरी 

विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि योग को प्रतिदिन की दिनचर्या में सम्मिलित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से शारीरिक व मानसिक रोग दूर होते हैं। जिलाधिकारी हीरा लाल ने योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लेने के उपरान्त उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद में योेग को गांव-गांव तथा घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। प्रत्येक गांव में एक योगा सेन्टर खोला जाएगा तथा इसके साथ ही सभी विद्यालयों में सप्ताह में कम से कम एक दिन योगाभ्यास कार्यक्रम कराया जाएगा।

योग करतीं युवतियां व अन्य महिलाएं।

योग शिक्षक रमेश राजपूत के निर्देशन में योगाभ्यास कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उन्होंने काटिचक्र आसन, उत्कट आसन, ताडासन, वृक्षासन, भुजंगासन, शवासन इत्यादि विभिन्न आसन तथा प्रणायाम कराये। योगाभ्यास कार्यक्रम का समापन ‘‘सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे भवन्तु निरामयः’से हुआ। इसके पूर्व निर्धारित समय पर जीआईसी ग्राउंड में सुबह पहुंचे जिलाधिकारी, कर्मचारी, अधिकारीगण, स्वास्थ्य कर्मचारी लगभग हजारों लोगों ने जीआईसी ग्राउंड में योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ राज्यमंत्री बाबूराम निषाद ने भगवान धनवन्तरी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

अवस्थी पार्क में योग करतीं महिलाएं।

अवस्थी पार्क में पतंजलि योग प्राणायाम केंद्र ने कराया योगाभ्यास

शुक्रवार को अवस्थी पार्क में पतंजलि योग प्राणायाम केन्द्र के तत्वावधान में 5वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस महोत्सव के रुप में मनाया गया, जिसमें सैकड़ों महिला, पुरुषों तथा स्कूली बच्चों ने संयुक्त रूप से योगभ्यास किया। पतंजलि योग प्राणायाम केन्द्र, अवस्थी पार्क में नियमित रूप से लगभग 14 वर्षों से अपनी निःशुल्क सेवाएं देता चला आ रहा है। योग दिवस पर मोहन साहू चेयर मैन नगर पालिका का नवीन निगम, रमेश गौड़, विजय गुप्ता, पंकज रैकवार शहर अध्यक्ष बीजेपी, कपिल गुप्ता अरनव गुप्ता (अवधेश गुप्ता), साधना चैहान, सुनीता गुप्ता, मंजू पाण्डेय, शोभा आहूजा  रीता गुप्ता, ऊषा गुप्ता, संध्या अग्रवाल, बीना गुप्ता एवं गीता गुप्ता, जिन्होंने ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना विशेष योगदान दिया।

पुलिस लाइन्स में आयोजित योग दिवस में मौजूद एसपी गणेश प्रसाद साहा अन्य।

एसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने किया पुलिस लाइन्स में योगाभ्यास

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस लाइन्स योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अधिकारियों व पुलिस कर्मियों सहित उनके परिवार ने प्रतिभाग किया। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा द्वारा नित्य योग करने के साथ साथ पुलिस लाइन्स में निःशुल्क योगाभ्यास कार्यक्रम कराने के दिये निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में एसपी की पत्नी डा. कोमल साहा, अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल, क्षेत्राधिकारी नगर राजीव सिंह, सदर राघवेंद्र सिंह, तथा कोतवाली नगर प्रभारी अखिलेश मिश्र भी रहे मौजूद।

कृषि विश्वविद्यालय में योगा करते कुलपति व अन्य।

कृषि विश्वविद्यालय में मनाया गया योग दिवस   

योग हमारे वैदिक काल से चला आ रहा है। हमारे पूर्वज योग के सहारे दीर्घ आयु होने के साथ-साथ शरीर को निरोग रखते थे। वर्तमान वैज्ञानिक युग में योग की महत्वा और भी बढ़ गई है। भारत वर्ष ही नही बल्कि सम्पूर्ण विश्व मे योग का स्थान बढा है। वर्तमान की भाग दौड़ भरे जीवन में अपने को मानसिक एवं शारिरिक रूप से स्वस्थ्य रखने के लिये प्रतिदिन कम से कम 30 से 40 मिनट का समय योगा करने के लिये अवश्य निकालें। यह विचार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा. यू.एस. गौतम ने विश्वविद्यालय में मनायें जा रहे 5वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कही।

ये भी पढ़ेंः भारत के साथ-साथ दुनिया ने भी मनाया 5वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस