Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

Banda : बेटी की इज्जत बचाने को दरिंदे रईस से भिड़ी मां, जान गंवाई-पर खूब लड़ी

Breaking : In Banda, neighbor's sister-in-law called young man in illicit relationship and murdered him

समरनीति न्यूज, बांदा : ‘मां’ तो मां होती है। बच्चों के लिए सारे जमाने की बलाए अपने ऊपर ले लेती है। बांदा में ऐसी ही एक मां पूजा (काल्पनिक नाम) खूब चर्चा में है, जो अपनी मूक-बधिर नाबालिग बेटी की इज्जत के लिए रईस अहमद उर्फ छतरा नाम के दरिंदे से भिड़ गई। दरिंदे ने नाबालिग से दुष्कर्म किया। फिर मां की गला घोटकर हत्या कर दी। हालांकि, पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण दरिंदा आरोपी बच नहीं सका। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा, सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह रात में भी मौके पर पहुंच गए।

परिवार की गरीबी और लाचारी का उठाया फायदा

कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे ने अपनी टीम के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। सोशल मीडिया पर इसे प्रेम-प्रसंग के जुड़ी घटना बताया गया। हालांकि, पुलिस ने ऐसी किसी बात से इंकार किया है। जानकारी के अनुसार शहर के हरदौली कांशीराम कालोनी में रहने वाली एक महिला अपनी दो बेटियों और एक बेटे के साथ रहती थीं।

अधेड़ शादीशुदा रईस की थी दिव्यांग बेटी पर गंदी नजर

उनकी बड़ी बेटी 17 साल की रोशनी (काल्पनिक नाम) मूक-बधिर है। पिता की मौत के बाद लगभग 45 साल की मां ही पूरे परिवार का पालन-पोषण कर रही थीं। परिवार गरीबी के दंश को झेलते किसी तरह चल रहा था। बताते हैं कि इसी बीच शहर के छावनी के रईस छतरा नाम के शादीशुदा अधेड़ व्यक्ति ने परिवार से मदद के नाम पर मेल-जोड़ बढ़ा लिया। फिर घर आने-जाने लगा। कहा जा रहा है कि वह मूकबधिर बेटी पर गंदी नियत रखता था।

बेटी की छपपटाहट से खुली मां की आंख, ललकारते हुए भिड़ी

पुलिस सूत्रों का कहना है कि कुछ दिन पहले घर में घुसा और पीड़ित लड़की से जबरदस्ती करने का प्रयास किया। लेकिन तब मां ने बेटी को बचा लिया था। हालांकि, दरिंदे के धक्के से वह जलते हुए चूल्हे पर गिर गई थीं। इससे बुरी तरह से जुलस भी गई थीं।

ये भी पढ़ें : बांदा : पुल के नीचे छिपाई थीं शहर से चोरी लाखों की बाइकें, पुलिस ने ऐसे किया बरामद..दो गिरफ्तार

बताते हैं कि मंगलवार रात फिर से दरिंदा रईस उनके घर में जा घुसा। वहां नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। बेटी की छटपटाहट से मां की आंख खुल गई। उसने दरिंदे को देखा तो ललकारते हुए उससे भिड़ गईं। बांदा में आरोपी ने महिला को गला दबाकर मार डाला। इसके बाद वहां से भाग गया।

घर के दूसरे बच्चों ने पुलिस को दी पूरी घटना की जानकारी

उधर, घटना की जानकारी होने पर कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे पुलिस तुरंत ही एक्शन में आ गए। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा, सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कुछ घंटे में ही पुलिस हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लाई। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म भी कबूल लिया। इलाके के लोग गरीब मां की बहादुरी की खूब प्रशंसा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जान गवांने के बाद भी वह दरिंदे से भिड़ी रहीं। वहीं पुलिस के काम की भी तारीफ हो रही है।

ये भी पढ़ें : बांदा हार्पर क्लब में घोटालेबाजी, सरकारी बिल्डिंग में बिना टेंडर किराये पर जिम, किनकी जेबों में किराया?