Tuesday, May 21सही समय पर सच्ची खबर...

UP : मुस्लिम लड़की ने हिंदू युवक से की शादी, मंदिर में लिए सात फेरे

Muslim girl married Hindu youth took seven rounds in temple in Mahoba

समरनीति न्यूज, महोबा : यूपी के महोबा में 3 साल तक लिव इन रिलेशन में रहने वाली एक मुस्लिम लड़की ने आखिरकार धर्म की दीवार को तोड़ दिया। उसने अपने हिंदू प्रेमी से शादी कर ली। लड़के के परिवार वालों ने बड़ी आत्मीयता के साथ मुस्लिम लड़की को अपनी बहू के रूप में स्वीकार कर लिया। आरजू नाम की इस लड़की ने अपना नाम अब आरती रख लिया है।

5 साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

बताते हैं कि दोनों के बीच करीब 5 साल से प्रेमप्रसंग चल रहा था। महोबा के पनवाड़ी कस्बे की रहने वाली आरजू राइन का कस्बे के ही युवक दिनेश जायसवाल से बीते करीब 5 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी की जिद पर अड़े हुए थे। परिवार के लोगों ने विरोध किया। दोनों ने घर छोड़ दिया और साथ रहने लगे।

Muslim girl married Hindu youth

करीप 4-5 साल दोनों लिव-इन-रिलेशन में रहे। इसके बाद मंदिर में बीते दिवस दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। वर पक्ष के लोग दोनों की शादी के गवाह भी बने।

लड़के के परिवार ने दोनों को लगाया गले

उन्होंने बेटे और बहू को अपना लिया। आरजू ने कहा कि वह दिनेश से शादी करके बेहद खुश है। उनका नया नाम आरती हो गया है। साथ ही उन्होंने जय श्री राम का नारा लगाते हुए कहा कि उन्होंने अब हिंदू धर्म अपना लिया है। वह बेहद खुश हैं। साथ ही दोनों ने अपनी सुरक्षा की भी मांग की है। युवक की मां सरस्वती जायसवाल ने कहा कि वह अपने बेटे की शादी से काफी खुश हैं। साथ ही आरती को बहु बनाकर और भी खुश हैं।

ये भी पढ़ें : UP : नायाब तहसीलदार के धर्मांतरण मामले में दो मस्जिदों के मौलानाओं समेत 3 को जेल, मुस्लिम युवती पर दिल..