Tuesday, May 21सही समय पर सच्ची खबर...

UP : बाहुबली धनंजय सिंह जेल से रिहा, बाहर आते ही दिया बड़ा बयान..

Dhananjay Singh released from Bareilly jail

समरनीति न्यूज, लखनऊ : बरेली जेल से पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह जमानत मिलने के बाद आज सुबह रिहा हो गए। जेल से बाहर आते ही धनंजय ने बड़ा बयान दिया है। पूर्व सांसद ने कहा कि उन्हें फर्जी मुकदमे में सजा हुई थी। वरना जमानत नहीं मिलती। यह भी कहा कि ‘मेरी पत्नी चुनाव लड़ रही हैं और मैं सीधे क्षेत्र में जाऊंगा।’

जौनपुर जेल से किया था बरेली जेल शिफ्ट

बताते चलें कि शनिवार को धनंजय सिंह को जौनपुर कारागार से बरेली सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया था। वहां हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया। हालांकि, उसी दिन इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जमानत दे दी, लेकिन 7 साल की सजा को बरकरार रखा गया है।

ये भी पढ़ें : Loksabha2024 : सभी दलों के प्यारे रहे बाबू सिंह कुशवाहा, फिर क्यों घर से दूर?  

धनजंय की पत्नी श्रीकला रेड्डी जौनपुर से बसपा से लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। जौनपुर जिला जेल के अधीक्षक एसके पांडेय का कहना है कि कोर्ट से रिहाई परवाना आया था। स्पेशल मैसेंजर से उसे बरेली जेल भिजवा दिया गया था।

ये भी पढ़ें : UP : बाहुबली धनंजय सिंह को झटका, जमानत के बाद भी बरेली जेल शिफ्ट