Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: उत्तर प्रदेश

बांदा: एमपी की खनन ओवरलोडिंग से यूपी की सड़कें तबाह, माफियाओं के आगे सिस्टम मौन!

बांदा: एमपी की खनन ओवरलोडिंग से यूपी की सड़कें तबाह, माफियाओं के आगे सिस्टम मौन!

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: मध्य प्रदेश के बालू खनन माफियाओं का ओवरलोडिंग सिंडीकेट यूपी की सड़कों को बर्बाद कर रहा है। यूपी सरकार को इससे करोड़ों के राजस्व की हानि हो रही है। दरअसल, मध्य प्रदेश से बांदा के गिरवां, मटौंध क्षेत्रों में होकर रोज सैकड़ों बालू लदे ओवरलोड ट्रकों-डंपरों की यूपी में इंट्री होती है। एमपी के खनन से उत्तर प्रदेश सरकार को किसी तरह के राजस्व का लाभ नहीं है। मगर यूपी की करोड़ों की सड़कें इस एमपी की इस ओवरलोडिंग की भारी कीमत चुका रही हैं। बांदा के RTO विभाग और दो थानों की पुलिस पर उठते सवाल बांदा का आरटीओ विभाग और बार्डर के थानों की पुलिस ओवलोडिंग माफियाओं के सिंडीकेट की सहायक नजर आ रही हैं। सूत्रों बताते हैं कि आरटीओ विभाग और पुलिस की प्रभावित कार्यशैली के चलते मध्य प्रदेश का ओवरलोडिंग सिंडीकेट फलफूल रहा है। गिरवां और मटौंध बार्डर से रोज सैकड़ों ओवरलोड ट्रक-डंपरों ...
बांदा में कांग्रेसियों ने महोबा में छात्रा से गैंगरेप मामले में किया प्रदर्शन

बांदा में कांग्रेसियों ने महोबा में छात्रा से गैंगरेप मामले में किया प्रदर्शन

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज कांग्रेसियों ने महोबा में दलिता छात्रा से गैंगरेप मामले में प्रदर्शन किया। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में यह ज्ञापन दिया गया। जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित ने बताया कि ज्ञापन देकर राज्यपाल को घटना से अवगत कराया गया है। साथ ही सभी आरोपियों को जेल भेजने की मांग की गई। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान, अफसाना शाह, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, अमित तिवारी, सत्यप्रकाश द्विवेदी, शोएब रिजवी, कालीचरण निगम आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: महोबा: नीट छात्रा से गैंगरेप मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार-तीन पहले जा चुके हैं जेल https://samarneetinews.com/mahoba-two-more-arrested-in-neet-student-gangrape-case/  ...
महोबा: दलित छात्रा से गैंगरेप मामले में दो और गिरफ्तार-3 जा चुके जेल

महोबा: दलित छात्रा से गैंगरेप मामले में दो और गिरफ्तार-3 जा चुके जेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा: महोबा में नीट परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप करने के मामले में दो और आरोपी पकड़े गए हैं। इनको भी पुलिस जेल भेज रही है। इन दोनों पर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, बंधक बनाकर चोट पहुंचाने के आरोप हैं। इस मामले में 3 आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। बताते चलें कि राजनीतिक रूप से यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था। 16 दिन बाद पुलिस ने किया था बरामद जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के छतरपुर के एक गांव की 25 वर्षीय छात्रा महोबा में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। बीती 30 अप्रैल को वह लाईब्रेरी से घर लौटते समय लापता हो गई। 16 दिन बाद पुलिस ने छात्रा को बरामद किया। युवती ने आरोपियों की पहचान बताते हुए अपहरण, दुष्कर्म के आरोप लगाए। इस मामले में पुलिस ने छतरपुर के पठा लवकुशनगर के अंकित, संतराम समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कतर जेल भेजा है। कोतवाली प्र...
बांदा 2027: विशंभर निषाद ने खोले चुनावी पत्ते, तिंदवारी से लड़ने के दिए संकेत

बांदा 2027: विशंभर निषाद ने खोले चुनावी पत्ते, तिंदवारी से लड़ने के दिए संकेत

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: सपा के कद्दावर एवं निषादों के बड़े नेता विशंभर प्रसाद निषाद ने चुनावी पत्ते खोलते हुए बड़ा ऐलान किया। पूर्व सांसद ने कहा है कि अगर पार्टी कहेगी तो वह तिंदवारी सीट से 2027 का चुनाव लड़ेंगे। दावा किया कि पार्टी की जीत का परचम भी लहराएंगे। दरअसल, ये बातें समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने 'समरनीतिन्यूज' से मुलाकात के दौरान खास बातचीत में कहीं। बोले- तिंदवारी का बीते 5 वर्षों में कोई विकास कार्य नहीं.. पूर्व सासंद निषाद ने अगर पार्टी आदेश देगी तो हम 2027 में जी-जान से चुनाव लड़ेंगे। यह भी कहा कि तिंदवारी क्षेत्र में इस समय हालात अच्छे नहीं है। बीते पांच वर्षों में तिंदवारी क्षेत्र में कोई विकास नहीं हुआ है। 'जलशक्ति मंत्री के जिले में हर घर नल योजना भी फ्लाॅप' कहा कि बुंदेलखंड में सरकार की 'हर घर नल योजना' पूरी तरह से फ्लाॅप साबित हुई। उन्हो...
बांदा के जसपुरा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भरा पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश

बांदा के जसपुरा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भरा पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के जसपुरा में कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक भी ली। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, ब्लॉक कमेटी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई है। आगे की रणनीति पर किया विचार-विमर्श इसमें बताया गया है कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार बूथ मतदाता सूची का वितरण कर सत्यापन कराया जाएगा। इस मौके पर युवा कांग्रेसियों ने स्मृति चिह्न देकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान को सम्मानित किया। ये भी पढ़ें: बांद में उत्खनन के खिलाफ अधिवक्ता संघ का ज्ञापन-हस्ताक्षर अभियान होगा शुरू बैठक में बी लाल भाई, रहमत शेख, आरिफ निजामी, संतोष द्विवेदी, भागवत प्रसाद द्विवेदी, शशिकांत अवस्थी, दीपेंद...
लखनऊ: हाईकोर्ट सख्त तो बैकफुट पर महापौर, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

लखनऊ: हाईकोर्ट सख्त तो बैकफुट पर महापौर, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: हाईकोर्ट ने अधिकार सीज किए तो लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल बैकफुट पर आ गईं। पांच महीने बाद लखनऊ महापौर ने सपा पार्षद ललित तिवारी को शपथ दिलाई। बताते हैं कि लखनऊ के नगर निगम के 66 साल के इतिहास में यह पहला मौका है। जब कोर्ट के आदेश पर शपथ दिलाई गई। वह भी लखनऊ महापौर के अधिकार सीज करने के बाद। राजधानी लखनऊ के फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड से जुड़ा मामला दरअसल, यह मामला फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड से जुड़ा है। वहां भाजपा के प्रदीप शुक्ला टिंकू पार्षद पद पर जीते। दूसरे नंबर पर सपा के ललित तिवारी रहे। बताते हैं कि दोनों के बीच वोटों का अंतर लगभग 1700 वोटों का था। ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी: यूपी में कल से नौतपा-पूरब से पश्चिम तक बरस रही आग-6 दिन बाद बारिश..  ललित ने वाद दायर किया कि भाजपा के प्रदीप शुक्ला ने शपथपत्र में शादी की जानकारी गलत दी है। अपर जिला जज की कोर्ट ने प्रदीप ...
भीषण गर्मी: यूपी में कल से नौतपा-पूरब से पश्चिम तक बरस रही आग-6 दिन बाद बारिश..

भीषण गर्मी: यूपी में कल से नौतपा-पूरब से पश्चिम तक बरस रही आग-6 दिन बाद बारिश..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल है। कल से यूपी में नौतपा भी शुरू हो रहे हैं। नौतपा यानी भीषण गर्मी के 9 दिन। पूरब से पश्चिम तक मानो आग बरस रही है। उधर, शनिवार को लगातार बांदा उत्तर प्रदेश में अधिकतम 46.2 डिग्री के साथ नंबर वन पर रहा। दूसरे नंबर पर प्रयागराज 46 डिग्री और तीसरे नंबर पर झांसी 44.9 डिग्री पर रहा। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी में बारिश का भी अनुमान है। अगले 6 दिन बाद बारिश के आसार हालांकि, मौसम विभाग ने अगले छह दिन बाद प्रदेश में बारिश के आसार जताए हैं। पश्चिमी यूपी से लेकर बुंदेलखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई जिलों में सूरज आग बरसा रहा है। तपिश और लू के थपेड़ों ने आम जनमानस को हिलाकर रख दिया है। पूरे प्रदेश ही नहीं देश में बांदा जिला अब भी सबसे गर्म बना हुआ है। अभी कुछ दिन ऐसे ही सताएगी गर्मी मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार से नौतपा शुरू हो...
बांदा में दर्दनाक हादसा, मां-बेटे की मौत, पिता और दो बच्चे घायल

बांदा में दर्दनाक हादसा, मां-बेटे की मौत, पिता और दो बच्चे घायल

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बांदा के कालिंजर में बाइक सवार मां-बेटे की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। वहीं पिता और तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। सीओ प्रवीन यादव ने घटना की जानकारी दी। कहा कि घायलों का इलाज चल रहा है। कालिंजर से निवाइच जा रहा था परिवार जानकारी के अनुसार, कटरा कालिंजर गांव के कमल कुमार अपनी पत्नी सुनीता (30) और 3 बच्चे शिवानी (5), शिवांशी (3) और शिवांश (डेढ़ वर्ष) के साथ बाइक से जा रहे थे। ये सभी लोग बांदा के निवाइच गांव एक निमंत्रण में जा रहे थे। ये भी पढ़ें: बांदा भूरागढ़ पुल: पिता ने डांट दिया तो बेटे ने उठा लिया खौफनाक कदम.. बताते हैं कि रास्ते में रामनगर चौराहे के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्राला ने बाइक को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। टक्कर इतनी तेजी थी सभी लोग सड़क...
बांदा भूरागढ़ पुल: पिता ने डांट दिया तो बेटे ने उठा लिया खौफनाक कदम..

बांदा भूरागढ़ पुल: पिता ने डांट दिया तो बेटे ने उठा लिया खौफनाक कदम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में पिता की डांट से नाराज बेटे ने खौफनाक कदम उठा लिया। बेटे ने नाराज होकर भूरागढ़ पुल से केन नदी में कूदकर जान दे दी। बताते हैं कि पिता ने बेटे को मोबाइल पर गेम खेलने को लेकर डांट दिया था। यह बात बेटे को इतनी बुरी लगी कि बांदा में भूरागढ़ केन नदी पुल पर पहुंच गया। वहां से नदी में छलांग लगा दी। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने उसे बाहर निकाला। इसके बाद जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भूरागढ़ केन नदी पुल की घटना जानकारी के अनुसार बदौसा थाना क्षेत्र के ग्राम तुर्रा स्थित कुम्हारनडेरा के राजेंद्र चालक हैं। बताते हैं कि उन्होंने अपने बेटे अनुज (17) को मोबाइल पर गेम खेलने को लेकर डांट दिया। ये भी पढ़ें: बांदा में पानी के लिए हाहाकार, सड़कों पर उतरे महिलाएं-बच्चे, सड़क जाम-प्रदर्शन  नाराज होकर बेटा देर शाम घर से निकल गया। इसकेबाद ...
बांदा एसपी ने किए दरोगाओं के बंपर तबादले-लापरवाह किनारे-जिम्मेदार आगे..

बांदा एसपी ने किए दरोगाओं के बंपर तबादले-लापरवाह किनारे-जिम्मेदार आगे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा एसपी पलाश बंसल ने जिले की कानून व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए बंपर तबादले किए हैं। कई लापरवाहों को साइड लाइन कर पुलिस लाइन का रास्ता दिखाया गया है। तबादलों के क्रम में जिम्मेदार दरोगाओं को नया मौका दिया है। कुल 31 दरोगाओं के तबादले किए गए हैं। इनमें कई चौकी इंचार्ज भी शामिल हैं। बड़े पैमाने पर हुए तबादलों से महकमे में हड़कंप मचा है। यहां पढ़ें तबादले की पूरी सूची ये भी पढ़ें: बांदा: मंत्री से मिली ‘गुंडा टैक्स’ से त्रस्त ट्रक यूनियन, जिला पंचायत पर गंभीर आरोप.. ये भी पढ़ें: गजब हाल! बांदा डीएम के नाम पर साइबर ठगी की कोशिश-अफसरों को मैसेज..  https://samarneetinews.com/shocking-attempted-fraud-in-name-of-banda-dm/ https://samarneetinews.com/up-banda-is-hottest-in-asia-with-temperature-of-48-2-degrees-heatwave-alert-for-all/ &n...