Thursday, May 16सही समय पर सच्ची खबर...

भावुक प्रियंका गांधी बोलीं, पिता के टुकड़े लेकर लौटी थी घर, उन्हें विरासत में मिली शहादत..

Emotional Priyanka Gandhi in Muraina MP

समरनीति न्यूज, लखनऊ, डेस्क : कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश के मुरैना में अपने पिता स्व. राजीव गांधी को याद कर जनसभा को संबोधित करते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि मेरे पिता को विरासत में धन-दौलत नहीं बल्कि शहादत मिली। कहा कि जब वह 19 साल की थीं तो पिता के टुकड़े लेकर घर लौटी थीं। तब वह नाराज थीं। फिर ये नाराजगी धीरे-धीरे खत्म हो गई।

कहा, मोदी जी कभी नहीं समझ पाएंगे शहादत

प्रियंका ने कहा कि आज वह 52 साल की हो गई हैं और पहली बार उन्होंने सार्वजनिक मंच से यह बात कही है। प्रियंका गांधी ने कहा कि उनके पिता को विरासत में धन-दौलत नहीं मिली। बल्कि विरासत में शहादत मिली।

ये भी पढ़ें : सपा ने यूपी की इस सीट पर पति का टिकट काटा, पत्नी को बनाया प्रत्याशी..

वह एमपी के मुरैना से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रही थीं। कहा कि आज मोदी जी मेरे पिता को देशद्रोही बोलते हैं। वे कहते हैं कि मेरे पिता ने कोई कानून बदल दिया था। कहा, कि मोदी जी इस बात नहीं समझ पाएंगे मेरे पिता को विरासत में शहादत मिली है। कहा कि जब मोदी जी इंदिरा गांधी जैसी शहीद महिला के बारे में उल्टा-सीधा बोल सकते हैं तो वह शहादत को क्या समझेंगे। प्रियंका ने इलेक्टारल बांड को लेकर भी बीजेपी पर हमला बोला।

ये भी पढ़ें : सपा ने यूपी की इस सीट पर पति का टिकट काटा, पत्नी को बनाया प्रत्याशी..