दरिंदा बना प्रेमी, झगड़े के बाद प्रेमिका की अंगुली और हाथ की नस काटकर हाईवे पर फेंका
समरनीति न्यूज, कानपुर : प्रेमिका से झगड़े के बाद एक प्रेमी दरिंदा बन बैठा। उसने प्रेमिका बुरी तरह पीटा। फिर उसके हाथ की अंगुली काटकर अलग कर दीं। फिर हाथ की नस काटकर हाइवे पर फेंककर वहां से फरार हो गया। घटना कानपुर के जाजमऊ की है। लोगों ने लड़की को वहां पड़े देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लहूलुहान लड़की को उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां से उसे उर्सला रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि जाजमऊ थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 24 साल की लड़की की कुछ साल पहले एक व्यक्ति से शादी हुई थी।
मिलने बुलाया, बाइक पर घुमाया, फिर नस व अंगुली काटकर फेंका
पति मुंबई में रहकर काम करता है। लड़की के दो बेटियां भी हैं। अब लड़की ससुराल से अलग कमरा लेकर रहती है। इसी बीच उसका एक युवक से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। बुधवार शाम को सोनू नाम के प्रेमी ने उसे मिलने के लिए बुलाया। वहां से दोनों बाइक से घूमने ग...