Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

बलिया कांड : भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने विधायक को दी सुधरने की चेतावनी, मुख्य आरोपी को जेल  

BJP State leader JP Naddha worn to Balia mla surendra singh about murder case

समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र में दुर्जनपुर गांव में कोटा आवंटन की बैठक में हत्याकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं हत्यारोपी के संरक्षक बनकर लगातार अनापशनाप बयानबाजी कर रहे भाजपा के चर्चित विधायक सुरेंद्र सिंह को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कड़ी चेतावनी दी है।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव से की बात, विधायक सुरेंद्र को दो टूक

पार्टी अध्यक्ष ने साफ कहा है कि मामले से विधायक सुरेंद्र सिंह दूरी बनाकर रखें। वरना उनको काफी भारी पड़ सकती है। दरअसल, विधायक सुरेंद्र की बयानबाजी को लेकर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व काफी नाराज है। नड्डा की नाराजगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव को भी फोन करके बात की है। उधर, मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह को सोमवार को पुलिस ने सीजेएम अदालत में पेश किया। वहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें : भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का सोनिया गांधी-सपना पर घटिया बयान, महबूबा बोलीं-दुस्साहस शीर्ष मंजूरी से, चारों ओर हो रही आलोचना 

बताते हैं कि नड्डा ने बलिया विधायक के बयानों पर न सिर्फ नाराजगी जताई, बल्कि उनको इस मामले से दूर रहने की भी चेतानी दी है। साफ कहा है कि अगर मामले को प्रभावित करने की कोशिश की, तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। बताते चलें कि कि इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने बैरिया (बलिया) विधायक सुरेंद्र को तलब किया था। दरअसल, शनिवार को विधायक हत्याकांड के मुख्य आरोपी के परिवार की महिलाओं को लेकर एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुंच गए थे। मामले में पहले ही विपक्षी दल भाजपा को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। खासकर विधायक के बयानों ने विपक्षियों को और मौका दे दिया है।

यह था पूरा मामला

बताते चलें कि बीती 15 अक्टूबर को बलिया के रेवती इलाके के दुर्जनपुर गांव में राशन की दुकान का आवंटन चल रहा था। गांव के पंचायत भवन में हो रही इस बैठक में हनुमानगंज और दुर्जनपुर की दुकान को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। दोनों ओर से ईंट-पत्थर चले। आरोप है कि धीरेंद्र प्रताप ने गोली चलाई। गोली लगने से जयप्रकाश पाल (45) की मौत हुई। रविवार को पुलिस ने धीरेंद्र को गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें : यूपी उप चुनावः बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की सूची