बड़ी खबर : बांदा में मां व 3 बच्चों की जिंदा जलकर मौत
समरनीति न्यूज, बांदा : आज शनिवार को बांदा में एक दर्दनाक घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। सर्दी से बचने के लिए एक परिवार ने आग जलाई थी जिसकी चिंगारी से एक मां और उनके 3 बच्चों की जलकर मौत हो गई। तड़के सुबह हुए इस अग्निकांड में महिला और उनके तीनों बच्चों के शवों को निकालने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी। परिवार के मुखिया कल्लू यादव जयपुर में रहकर काम करते हैं। उनको घटना की जानकारी दी गई। वह भी घर पहुंच रहे हैं। वहीं जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर उचित मदद के निर्देश दिए हैं।
मर्का थाना क्षेत्र में हुई घटना
बताया जाता है कि मर्का थाना क्षेत्र में दुबे का पुरवा मजरा के रहने वाले कल्लू राजस्थान के जयपुर में रहकर मजदूरी करते हैं। उनकी पत्नी संगीता (35) अपने 3 बच्चों के साथ घर में थीं। तीनों बच्चों, बेटी अंजली (9), आशीष (6) और छोटी (3) के साथ मां घर में सो रह...