Tuesday, August 25सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

इंटरकास्ट शादी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला, 30 दिन का नोटिस अनिवार्य नहीं

इंटरकास्ट शादी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला, 30 दिन का नोटिस अनिवार्य नहीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने आज इंटरकास्ट यानी स्पेशल मैरेज एक्ट में एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने कहा है कि इंटरकास्ट मैरिज में विवाह से 30 दिन पूर्व नोटिस देने का नियम युगल की आजादी और निजता जैसे मूलभूत अधिकारों का उल्लंघन है। इस मामले में हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कहा है कि ऐसे जोड़े जब मैरिज आफिसर के पास जाएंगे तो वह नोटिस के लिए पूछेगा। याचिका पर सुनाया फैसला इसके बाद ही नोटिस का प्रकाशन होगा, अगर शादी करने वाला जोड़ा नहीं चाहता है तो नोटिस प्रकाशित हो, तो नोटिस प्रकाशित नहीं होगा। ऐसे में मैरिज अफसर को शादी तुरंत करानी होगी। कोर्ट ने विवाह अधिकारी को स्पष्ट कर दिया है कि वह शादी को आए जोड़े से उनका परिचय, उम्र और सहमति के बारे में जानकारी और प्रूफ मांग सकता है। दरअसल, यह फैसला लखनऊ पीठ के जस्टिस विवेक चौधरी की एकल पीठ ने बंदी प्रत्यक्षीकरण...
बांदा में जारी बालू ओवरलोडिंग, RTO और खनिज विभाग की मिलीभगत का अद्भुत परिणाम

बांदा में जारी बालू ओवरलोडिंग, RTO और खनिज विभाग की मिलीभगत का अद्भुत परिणाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में बालू खनन पूरी तरह चरम पर है। तमाम दावों और सख्ती के बावजूद खदानों से ओवरलोडिंग जारी है जो सड़कों से बेरोक-टोक गुजर रही हैं। सड़कों पर ओवरलोड बालू लदे ट्रक दौड़ते देखे जा रहे हैं। प्रशासनिक सख्ती के बावजूद आरटीओ विभाग और खनिज विभाग की मिलीभगत का ऐसा अद्भुत परिणाम है जो तमाम प्रयासों को दरकिनार कर रहा है। खासकर बांदा-फतेहपुर के सीमावर्ती इलाकों में स्थित खदानों पर कमोवेश यही हालात हैं। इतना ही नहीं नरैनी और मटौंध सीमा की खदानों पर भी यही खेल चल रहा है। जिला प्रशासन की सख्ती बेअसर दिखाई दे रही है। पैलानी-चिल्ला व तिंदवारी की खदानों में हालात गंभीर मुख्यालय से दूर होने की वजह से इन खदानों और वहां से ओवरलोड आने-जाने वाली गाड़ियों पर उच्चाधिकारियों की नजर नहीं पड़ रही है। इसका पूरा फायदा कहीं न कहीं खदान संचालक और वाहन चालक उठा रहे हैं। सूत्रों की माने तो बां...
Good News : बांदा रेलवे स्टेशन पर फहरेगा 105 फिट ऊंचा तिरंगा

Good News : बांदा रेलवे स्टेशन पर फहरेगा 105 फिट ऊंचा तिरंगा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यात्री सुविधाओं के साथ-साथ रेलवे स्टेशन बांदा के रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण का काम जारी है। इसी बीच एक और अच्छी खबर सामने आ रही है। जल्द ही ‘ए’ श्रेणी दर्जा प्राप्त बांदा के रेलवे स्टेशन परिसर में 105 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके लिए बड़ी तेजी से काम चल रहा है। दरअसल, यह पहल भारतीय रेल मंत्रालय की पहल पर की जा रही है। तैयारियों को लेकर रेलवे ने कसी कमर भारतीय रेल मंत्रालय ने अब अपने सभी ग्रेड दर्जा प्राप्त रेलवे स्टेशनों पर देश के गौरव व सम्मान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को फहराने का निर्णय लिया था। इसका उद्देश्य कहीं न कहीं आम लोगों में राष्ट्र भावना को जागृत करना है। वरिष्ठ वाणिज्य निरीक्षक (सीसीआई) संजय कुमार का कहना है कि ध्वज के लिए पोल और अन्य साजो-सामान के लिए लगभग डेढ़ करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है। स्टेशन प्रबंधक एसके कुशवाहा ने बताय...
बड़ी खबर : बांदा में कोरोना की चपेट में थाना, चौकी इंचार्ज, दरोगा समेत 5 पुलिसकर्मी पाॅजिटिव

बड़ी खबर : बांदा में कोरोना की चपेट में थाना, चौकी इंचार्ज, दरोगा समेत 5 पुलिसकर्मी पाॅजिटिव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले का नरैनी थाना कोरोना की चपेट में आ गया है। थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी करतल के इंचार्ज व एक दरोगा समेत पांच पुलिस कर्मियों के कोरोना पाॅजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इनमें एक क्षय रोग से पीड़िता दरोगा भी शामिल हैं, जिनको मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। इस तरह कुल 5 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित मिले हैं। बताते हैं कि इससे पहले भी 7 सिपाहियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। बताया जाता है कि 119 एंटीजन व 87 आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में इसका पता चला है। पहले 7 सिपाही मिल चुके हैं कोरोना पाॅजिटिव कोतवाली के दरोगा को मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। बताते चलें कि सोमवार को कोतवाली के 8 सिपाही कोरोना पाजिटिव पाए गए थे। लगातार बढ़ रही पाजिटिव रोगियों की संख्या से नगर और क्षेत्र के ग्रामीण सतर्क हो गए हैं। डा. बीएस राजपूत ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कोत...
बांदा में भीषण हादसा : ट्रकों के कैबिनों में फंसे 3 लोग, 1 की मौत-2 गंभीर

बांदा में भीषण हादसा : ट्रकों के कैबिनों में फंसे 3 लोग, 1 की मौत-2 गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में बालू लादने आने वाले ट्रकों की अंधाधुंध रफ्तार हादसों का कारण बन रही है। देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव के पास दो ट्रकों की आमने-सामने तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे ट्रक का चालक और क्लीनर, दोनों ट्रक के केबिन में बुरी तरह से फंस गए। पुलिस ने दोनों को कड़ी मशक्कत करके लगभग 3 घंटे बाद बाहर निकाला। घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, बालू के ज्यादा चक्कर लगाने के लिए खाली ट्रक तेज रफ्तार गाड़ी लेकर चलते हैं, जो हादसे की कारण बनता है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस हादसे की भी यही वजह रही। बांदा-टांडा हाइवे पर हुआ हादसा बताया जाता है कि बांदा-टांडा नेशनल हाइवे स्थित देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव के पास फतेहपुर की ओर बालू लेकर जा...
बांदा जिलाधिकारी ने दिव्यांगों को लैपटाप-कंबल देकर मदद की

बांदा जिलाधिकारी ने दिव्यांगों को लैपटाप-कंबल देकर मदद की

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले की अतर्रा तहसील में स्टांप विक्रय का काम ठप होने से भटक रहे दो दिव्यांगों को जीवनयापन की नई राह मिल गई। दरअसल, आनलाइन ई-स्टांप की व्यवस्था लागू होने के बाद इन दोनों की जीविका समाप्त हो गई थी। दोनों बेहद परेशान थे और एक दिन जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह से जाकर मिले और अपनी-अपनी पीड़ा बताई। सीएसआर फंड से कराई मदद बदौसा रोड अतर्रा के रहने वाले नरेंद्र गुप्ता और नरेंद्र कुमार निवासी-अत्री नगरस, बांदा रोड अतर्रा, दोनों पैरों से दिव्यांग भी हैं। डीएम ने इनकी समस्या सुनने के बाद दोनों के जीविकोपार्जन के लिए जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को सीएसआर फंड से लैपटाप देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने दोनों को अपने आवास पर बुलाकर 1-1 लैपटाप और दो-दो कंबल दिए। दोनों ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चन्द्र वर्मा व अन्य लोग भी मौजूद रहे। ये भी पढ़...
बांदा IG ने डकैतों की तलाश में फोर्स के साथ खुद की जंगल में कांबिंग

बांदा IG ने डकैतों की तलाश में फोर्स के साथ खुद की जंगल में कांबिंग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अभी हाल ही में निर्माणाधीन चेकडैम पर इलाके के दस्यु गौरी यादव ने पहुंचकर मारपीट की थी। डकैत की इस हरकत से सरकारी काम पर असर पड़ा। साथ ही इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। इसे देखते हुए आईजी के. सत्यनारायणा फोर्स के साथ खुद जंगलों में कांबिंग को उतर पड़े। उनके साथ बड़ी संख्या में फोर्स भी मौजूद रहा। इस दौरान जंगल के दूरस्थ इलाकों को देखा गया। डकैत गौरी यादव की तलाश डकैतों का सुराग लगाने का प्रयास किया गया। बताया जाता है कि 3 जनवरी को बहिलपुरवा (चित्रकूट) के ददरी वन क्षेत्र में अपने दो अन्य साथियों डकैत गौरी यादव पहुंचा था। वहां उसने काम कर रहे लोगों को डराते-धमकाते हुए काम रुकवा दिया। साथ ही 3 लाख रुपए की मांग की थी। इसके बाद से मामले में आईजी खुद सक्रिय हो गए हैं। आईजी खुद फोर्स के साथ जंगलों में कांबिंग कर रहे हैं। वहीं थानों की पुलिस भी सक्रिय है। पुलिस पूरी...
UP : पुलिस चौकी से ट्रक चोरी, इंचार्ज ने दर्ज कराई FIR

UP : पुलिस चौकी से ट्रक चोरी, इंचार्ज ने दर्ज कराई FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, डेस्क : पुलिस रातभर जागकर गश्त करती है, पहरा देती है और इसलिए लोगों के घर सुरक्षित रहते हैं। इसी बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। खुद पुलिस चौकी से एक ट्रक चोरी हो गया है। इस घटना ने पूरे महकमे की नींद उड़ा दी है। अपनी फजीहत को बचाने की कोशिश करते हुए पुलिस ने मामले में ट्रक के खलासी और चालक के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट लिखी है। यह रिपोर्ट खुद चौकी इंचार्ज की तहरीर पर लिखी गई है। अब पुलिस की टीमें दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही ट्रक को बरामद करने की कोशिश की जा रही है। फतेहपुर की मझिलगांव चौकी का मामला दरअसल, यह पूरा मामला यूपी के फतेहपुर जिले के खागा थाना की मझिलगांव पुलिस चौकी से जुड़ा है। बताते हैं कि वहां करीब डेढ़ महीने से खड़ा ट्रक रात में अचानक गायब हो गया। सोमवार को खुद ट्रक मालिक ने पुलिस को सूचना दी कि उनका ट्रक गाय...
UP School News : अब एक पाली में खुलेंगे 9 से 12वीं तक के स्कूल

UP School News : अब एक पाली में खुलेंगे 9 से 12वीं तक के स्कूल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी सरकार ने स्कूलों को लेकर खास निर्देश दिए हैं। यूपी बोर्ड और अन्य शिक्षा बोर्डों के माध्यमिक स्कूल एक पाली में 10 से 3 बजे तक खुलेंगे। यानी क्लासें 10 से 3 बजे तक संचालित होंगी। इस संबंध में यूपी के सभी जिलाधिकारियों, डीआइओएस और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से शिक्षा विभाग के अधिकारियों से सुझाव मांगे गए थे। इसी के बाद यह कदम उठाया गया है। 10 से 3 बजे तक चलेंगी क्लासेस ऐसा प्रदेश में बढ़ती ठंड और शीतलहरी को देखते हुए किया गया था। इसके बाद एक पाली में स्कूल संचालन की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। ये भी पढ़ें : रायबरेली इंक केस : आप MLA सोमनाथ भारती को भारी पड़ा विवादित बयान, गिरफ्तारी के बाद जेल  बताते चलें कि इससे पहले शासन ने 10 अक्टूबर 2020 को 19 अक्ट...
रायबरेली इंक केस : आप MLA सोमनाथ भारती को भारी पड़ा विवादित बयान, गिरफ्तारी के बाद जेल

रायबरेली इंक केस : आप MLA सोमनाथ भारती को भारी पड़ा विवादित बयान, गिरफ्तारी के बाद जेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में अपना वजूद तलाशने की जद्दोजहद में जुटी आम आदमी पार्टी के लिए आज सोमवार का दिन काफी उथल-पुथल भरा रहा। दरअसल, 2022 में अपने पैर जमाने की कोशिश में लगी आप ने यूपी में सक्रियता बढ़ा दी है। दिल्ली के आप विधायक सोमनाथ भारती यूपी में दो दिन के लिए आए थे। रविवार को अमेठी के जगदीशपुर में भ्रमण के दौरान उन्होंने बिवादित बयान दे डाला, जो उनको काफी भारी पड़ गया। आप विधायक ने बयान दिया था कि यूपी के अस्पतालों में कुत्ते के बच्चे पैदा हो रहे हैं। उनके इस अमर्यादित बयान ने सिर्फ उनकी फजीहत कराई, बल्कि पार्टी को भी शर्मिंदगी का सामना करा दिया। कोर्ट में 13 जनवरी को होगी मामले की सुनवाई आज सोमवार को वह रायबरेली पहुंचे तो सर्किट हाउस में उनके ऊपर काली इंक फेंकी गई। फिर उनकी पुलिस से नोंकझोंक भी हुई। बाद में पुलिस ने उनको रायबरेली से स्कार्ट की व्यवस्था करके अमेठी भेज दिया था।...