Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

जानिए अपनी लोकसभा सीट कानपुर (नगर) और इससे जुड़ीं खास बातेें..

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन।

मनोज सिंह शुमाली, पॅालीटिकल डेस्कः उत्तर प्रदेश में गंगा के किनारे बसा औद्योगिक शहर कानपुर देश की हाई प्रोफाइल लोकसभा सीटों में से एक है। इसे ‘लेदर सिटी’ के नाम से भी जाना जाता है। लखनऊ से 80 किलोमीटर दूर स्थित यह नगर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी के नाम से भी जाना जाता है। नाना राव पेशवा का किला इस शहर की ऐतिहासिकता की गवाही देता है। एक दौर में कपड़ा उद्योग के चलते इसे’पूर्व का मैनचेस्टर’ कहा जाता था।

वक्त के साथ पहचान खो रहा अपना कानपुर 

हालांकि, वक्त और सरकार की उपेक्षा के चलते यह शहर अपनी पहचान खोता चला गया और देश के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल हो गया। महाभारत के जमाने में कानपुर ‘कर्णपुर’ के नाम से जाना जाता था। यूपी के बड़े शहरों में से एक कानपुर अपने आईआईआटी कॉलेज के लिए पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान रखता है। यह पूरा क्षेत्र 605 किलोमीटर में फैला हुआ है।

कुल मतदाता

1,611,248

महिला मतदाता

721,802

पुरुष मतदाता

889,344

यहां की आबादी और शिक्षा की स्थिति

कानपुर में कुल 29,20,000 आबादी शहरी क्षेत्र में रहती है, जिनमें 15,85,000 पुरुष और 13,35,000 महिलाएं शामिल हैं। अनुसूचित जाति 11.72 फीसदी और अनुसूचित जनजाति की 0.12 फीसदी आबादी यहां रहती है। इसके अलावा ब्राह्मण, वैश्य और मुस्लिम मतदाता के अलावा पंजाबी वोटर भी निर्णयक भूमिका में हैं। यहां की साक्षरता दर 70.36 प्रतिशत है। वर्तमान में यहां मतदाताओं की कुल संख्या 1,611,248 है जिसमें महिला मतदाता 721,802 और पुरुष मतदाता की संख्या 889,344 है। कानपुर लखनऊ के बाद यूपी का सबसे बड़ा शहर है। यह आबादी के मामले में भारत में 12वें स्थान पर है। कानपुर जिला मुख्यत: हिन्दू बहुल क्षेत्र है।

ऐसा रहा राजनीतिक घटनाक्रम 

कानपुर संसदीय सीट के तहत पांच विधानसभा सीटें आती हैं जिनमें गोविंद नगर, सिसामऊ, आर्य नगर, किदवई नगर और कानपुर कैंट विधानसभा सीट शामिल हैं। आजादी के बाद से अब तक कानपुर संसदीय सीट पर 17 बार चुनाव हो चुके हैं। इस सीट पर कांग्रेस महज 6 बार जीत का परचम लहरा चुकी है। बाकी 11 बार निर्दलीय और बीजेपी सहित अन्य पार्टियों ने जीत हासिल की है।

ये भी पढ़ेंः जानिए बुंदेलखंड और जानिए अपनी झांसी लोकसभा सीट को..

हली बार 1952 में हुए चुनाव में कांग्रेस के हरिहरनाथ शास्त्री ने जीत दर्ज की थी। 1957 में दूसरी बार हुए चुनाव में यह सीट के हाथों से निकल गई। 1957 से 1971 तक एसएम बनर्जी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कानपुर सीट का प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद 1977 में भारतीय लोकदल से मनोहर लाल ने जीत हासिल की। 1980 में हुए लोकसभा चुनाव में आरिफ मो. अहमद ने जीत हासिल करते हुए कांग्रेस की वापसी कराई, लेकिन 9 साल बाद 1989 में कांग्रेस के हाथ से यह सीट फिर से निकल गई और सीपीएम से सुभाषनी अली ने जीत दर्ज कराई।

ये भी पढ़ेंः लोकसभा-2019ः नेताओं के अमर्यादित बोल : संघमित्रा ने कहा, मैं उनसे बड़ी गुंडी बन जाऊंगी, सपा नेता बोला- गुंडी बने या ठुमके लगाएं, उनका पेशा..

राम मंदिर आंदोलन के दौरान बीजेपी ने कानपुर सीट पर अपना कब्जा जमाया। 1991 में जगतवीर सिंह ने पहली बार यहां से बीजेपी का परचम लहराया। इसके बाद बीजेपी 1996 और 1998 में भी यहां से जीतने में कामयाब रही। कांग्रेस ने 1999 लोकसभा चुनाव में श्रीप्रकाश जायसवाल को उतारकर बीजेपी के मजबूत हो रहे दुर्ग को भेदने में सफल रही। इसके बाद वो 2004 और 2009 में भी यहां से जीतने कामयाब रहे लेकिन 2014 के चुनाव में मोदी लहर में बीजेपी का इस सीट पर फिर से कब्जा हो गया। भारतीय जनता पार्टी के मुरली मनोहर जोशी यहां के सांसद है।

लोकसभा वर्ष पार्टी नाम 

  1. पहली 1951 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हरिहरनाथ शास्त्री
  2. 1952 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस शिव नारायण टंडन
  3. 1952 प्रजा सोशलिस्ट पार्टी राजाराम शास्त्री
  4. दूसरी 1957 निर्दलीय एस.एम.बनर्जी
  5. तीसरी 1962 निर्दलीय एस.एम.बनर्जी
  6. चौथी 1967 निर्दलीय एस.एम.बनर्जी
  7. पांचवी 1971 निर्दलीय एस.एम.बनर्जी
  8. छठीं 1977 भारतीय लोकदल मनोहर लाल
  9. सातवीं 1980 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस(आई) आरिफ मोहम्मद खान
  10. आठवीं 1984 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नरेश चन्द्र चतुर्वेदी
  11. नौवीं 1989 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी(माक्र्सवादी)सुभाषिनी अली
  12. दसवीं 1991 भारतीय जनता पार्टी जगत वीर सिंह द्रोण
  13. ग्यारवीं 1996 भारतीय जनता पार्टी जगत वीर सिंह द्रोण
  14. बारहवीं 1998 भारतीय जनता पार्टी जगत वीर सिंह द्रोण
  15. तेरहवीं 1999 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस श्रीप्रकाश जयसवाल
  16. चौदहवीं 2004 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस श्री प्रकाश जयसवाल
  17. पंद्रहवीं 2009 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस श्री प्रकाश जयसवाल
  18. सोलहवीं 2014 भारतीय जनता पार्टी मुरली मनोहर जोशी

ये भी पढ़ेंः यह रही पूरी सूची, पढ़िए यूपी में किस लोकसभा सीट के लिए किस तारीख में पड़ेंगे वोट..