Wednesday, September 2सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

बांदा में हादसा, स्टेयरिंग फेल होकर पलटी बस, दो दर्जन से ज्यादा घायल

बांदा में हादसा, स्टेयरिंग फेल होकर पलटी बस, दो दर्जन से ज्यादा घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुए एक बस हादसे में एक प्राइवेट बस का स्टेयिरंग फेल हो गया। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जाकर पलट गई। बस में सवार दो दर्जन से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां से कुछ को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।  कई यात्रियों को गंभीर हालत में किया गया रेफर बताया जाता है कि आज बुधवार दोपहर बाद बबेरू-कमासिन मार्ग पर ग्राम उमरहनी के पास कमासिन से बबेरू आ रही बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जाकर पलटा खा गई। बस में सवार दो दर्जन यात्रियों को चोटें आईं। आसपास के लोगों ने बस को पलटते देखा तो मदद को दौड़कर पहुंच गए। ये भी पढ़ेंः बांदा में बाइकों की टक्कर में बीएड छात्र की मौत, एक गंभीर बाद...
बांदा-चित्रकूट और महोबा-हमीरपुर में CAA के खिलाफ प्रदर्शन

बांदा-चित्रकूट और महोबा-हमीरपुर में CAA के खिलाफ प्रदर्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः चित्रकूटधाम मंडल यानि बांदा मंडल में बुधवार को बहुजन क्रांति मोर्चा द्वारा सीएए के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन हुआ। मुख्यालय बांदा के साथ ही चित्रकूट, हमीरपुर और महोबा में भी प्रदर्शन होते देखा गया। हालांकि, कहीं कोई हिंसा या गड़बड़ी जैसी खबर नहीं है। सबकुछ शांतिपूर्ण ढंग से निपट गया। मोर्चा के पदाधिकारियों ने धरना देते हुए अपनी बातें रखीं। हालांकि, धरने में कहीं कोई बहुत भीड़ दिखाई नहीं दी। मंडल मुख्यालय बांदा में जीआईसी मैदान में धरने का आयोजन हुआ। सीएए वापस लेने की उठाई मांग एहतियात के तौर पर आसपास के थानों का फोर्स भी तैनात किया गया था। इस दौरान बहुजन क्रांति मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि सीएए से अल्पसंख्यकों में डर पैदा हो गया है। सरकार को इसे वापस लेना चाहिए। इस दौरान वहां तैनात पुलिस की धरना स्थल के आसपास होने वाली सभी गतिविधियों पर नजर रही। बहुजन क्रांति मोर...
कानपुर के चकेरी में दो सगे भाई मिट्टी धंसने से दबे, बाल-बाल बचे

कानपुर के चकेरी में दो सगे भाई मिट्टी धंसने से दबे, बाल-बाल बचे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज जाजमऊ के वाजिदपुर में बुधवार को नमामि गंगे परियोजना के तहत सीवर लाइन के काम में मजदूर खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान मिट्टी धंसने से दो मजदूर उसके नीचे दब गए। दोनों सगे भाई थे और रोजी-रोटी के लिए वहां काम कर रहे थे। मौके पर हड़कंप मच गया। काम कर रहे साथी मजदूरों ने किसी तरह दोनों को बाहर निकाला। इसके बाद पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गनीमत रही कि दोनों की जान बच गई, लेकिन उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों टटियन झनाकां गांव के रहने वाले हैं। दोनों भाई सोनू (30) और रवि (28) मजदूरी करके अपना और परिवार का पालन-पोषण करते हैं। दोनों का प्राइवेट अस्पताल में चल रहा इलाज आज बुधवार को वे दोनों नमामि गंगे परियोजना के तहत सीवर लाइन के लिए खुदाई का काम कर रहे थे। ठेकेदार जयकरन ने बताया है कि प्योंदी गांव से वाजिदपुर की ओर सीवर लाइन डाले जाने काम हो रहा है। दोनों मजदूर...
कानपुर के सीसामऊ में लव-मैरिज के चंद महीने बाद कपड़ा कारोबारी ने जान दी

कानपुर के सीसामऊ में लव-मैरिज के चंद महीने बाद कपड़ा कारोबारी ने जान दी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के बजरिया थाना क्षेत्र में सीसामऊ बड़ा चौराहा पर हुई एक घटना में एक कपड़ा कारोबारी ने पत्नी से झगड़े के बाद जहर खा लिया। उसे परिजनों ने हैलट में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बताते हैं कि मरने वाले कारोबारी की उम्र 27 वर्ष है और उन्होंने बीते वर्ष ही प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों में झगड़े होने लगे थे। बताया जाता है कि सीतामऊ बड़ा चौराहा निवासी सचिन सिंह (27) कपड़े का कारोबार करते हैं। बीते साल की थी लव-मैरिज बीते वर्ष नवंबर माह में सचिन ने क्षेत्र में ही रहने वाली एक लड़की से लव मैरिज की थी। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग इससे बहुत खुश नहीं थे, लेकिन दोनों शादी की जिद पर अड़े थे। मृतक के छोटे भाई शिवम का कहना है कि मंगलवार देर रात उनके भाई सचिन का उनकी पत्नी से किसी बात को ल...
फतेहपुरः बांदा-टांडा हाइवे पर गिट्टी लदे ट्रक से कुचलकर दो की मौत

फतेहपुरः बांदा-टांडा हाइवे पर गिट्टी लदे ट्रक से कुचलकर दो की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/फतेहपुरः तड़के सुबह बांदा-टांडा हाईवे पर कटका बाईपास के पास ट्रक का पंचर पहिया बदल रहे चालक और क्लीनर दूसरे ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। एक ने मौके पर ही कुछ देर बाद दम तोड़ दिया, जबकि खलासी संदीप ने कानपुर रेफर होने के बाद रास्ते में दम तोड़ा। मौके पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते हैं कि हादसा करने वाला ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक का पहिया बदलते वक्त दूसरे ट्रक ने रौंदा बताया जाता है कि रायबरेली जिले के लालगंज कस्बा निवासी मोहम्मद जानी पुत्र नौशाद (35) बांदा से ट्रक में बालू लेकर फतेहपुर जा रहे थे। कटका बाईपास पर ट्रक पंचर हो गया। ट्रक खड़ा करके वे लोग पहिया बदलने लगे। खलासी रवि...
यूपीः पीएसी (PAC) की गाड़ी-ट्रक की टक्कर, 1 जवान की मौत और कई गंभीर

यूपीः पीएसी (PAC) की गाड़ी-ट्रक की टक्कर, 1 जवान की मौत और कई गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/चंदौलीः आज बुधवार को चंदौली में हुए सड़क हादसे में पीएसी (PAC) की गाड़ी और ट्रक की टक्कर से एक जवान की मौत हो गई। वहीं कई पीएसी जवान घायल हो गए हैं। इन जवानों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायलों में गंभीर हालत वाले जवानों को बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताते हैं कि हादसा चंदौली की सदर कोतवाली के फुटिया गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। वहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर 36वीं वाहिनी पीएसी की गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद पीएसी की गाड़ी पलट गई और जवान उसके नीचे दब गए। घटना के बाद जिला जज सौरभ श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों ने हादसे और घायलों के बारे में जानकारी ली है। बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराए गए घायल जवान बताया जाता है कि नवीन मंडी समिति के कैंप से पीएसी के जवान आज सुबह न्याय...
स्वर कोकिला लता मंगेशकर के हाथों में कपूर खानदान का लाडला वारिस..

स्वर कोकिला लता मंगेशकर के हाथों में कपूर खानदान का लाडला वारिस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः पुरानी तस्वीरें जब सामने आती हैं तो जहन में न जाने कितनी यादें ताजा कर जाती हैं। खासकर फिल्मी जगत की तस्वीरें उनके फैन्स को हिलाकर रख देती हैं। अब ऐसी ही वर्षों पुरानी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह फोटो है मशहूर गायिका लता मंगेश्कर की, जिनकी गोद में एक बच्चा भी है। बताते हैं कि यह बच्चा कपूर खानदान का वारिस है। इस फोटो को खुद कपूर खानदान के ही बेटे और ट्विटर पर सक्रिय रहने वाले ऋषि कपूर ने शेयर किया। ऋषि कपूर ने लिखी ये बातें भी.. स्वर कोकिला लता जी की इस वर्षों पुरानी तस्वीर में उनकी गोद में जो बच्चा है वह खुद ऋषि कपूर ही हैं। इसकी जानकारी भी खुद ऋषि कपूर ने ही शेयर की है। ट्विटर पर ऋषि कपूर ने लिखा है कि 'नमस्ते लता जी, आपके आशीर्वाद से मुझे खुद की 2 या 3 महीने वाली फोटो मिल गई है। आपका आशीर्वाद सदैव मुझपर रहा है, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। क्य...
उन्नावः एक तरफा प्यार में पागल लड़की ने लड़के पर तेजाब फेंका

उन्नावः एक तरफा प्यार में पागल लड़की ने लड़के पर तेजाब फेंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर/उन्नावः एक तरफा प्यार में लड़कियों पर तेजाब डालने वाले सिरफिरों की करतूत तो आपने बहुत सुनीं-पढ़ी होंगी। लेकिन उन्नाव में एक लड़की द्वारा अपने प्रेमी पर एक तरफा प्यार में पागल होकर तेजाब डालने की घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। उन्नाव के ग्रामीण क्षेत्र में हुई इस एसिड अटैक की घटना को जिसने भी सुना, पहली बार में यकीन नहीं कर सका। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, वहां से उसे गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है। वहां उसका इलाज चल रहा है। बताते हैं कि लड़की बीते कई माह से लड़का का अपने घर से लेकर डेयरी तक पीछा किया करती थी। बार-बार लड़के से प्यार का इजहार करती थी। बार-बार लड़के के इंकार से वह बुरी तरह से बौखला गई थी। इसी के बाद उसने यह कदम उठाया। कई महीने से लड़के का रात में करती थी पीछा लड़की अल्पसंख्यक है और लड़का हिंदू है। बताते हैं कि मंगलवार तड़के सुब...
एबीएसए नपे, किरकिरी के बाद शिक्षिकाओं से दुल्हनों को सजवाने वाला निर्देश हुआ रद्द

एबीएसए नपे, किरकिरी के बाद शिक्षिकाओं से दुल्हनों को सजवाने वाला निर्देश हुआ रद्द

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी के सिद्धार्थनगर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। वहां तैनात सरकारी स्कूल की शिक्षिकाओं की ड्यूटी दुल्हनों को सजाने के काम में लगाई गई है। जी हां, सुनने में यह भले ही हंसी-मजाक की बात लगे, लेकिन है सौ फीसदी सच। दरअसल, 28 जनवरी यानी मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का कार्यक्रम आयोजित होना है। इस कार्यक्रम में कुल 184 जोड़े विवाह के बंधन में बंधने थे। इनमें 27 जोड़े निकाह करके एक-दूसरे के होने थे। इसी कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शिक्षिकाओं की ड्यूटी लगा दी। यह बात इसलिए भी अहम हो गई, क्योंकि संबंधित जिला राज्य के बेसिक शिक्षा मंत्री का जिला है। मामले के तूल पकड़ने पर देर रात एबीएसए निलंबित हालांकि, सोशल मीडिया पर इन निर्देशों का पत्र वायरल होने के बाद देर रात सिद्धार्थनगर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा सूर्यकांत त्रिपाठी ने आदेशों को निर...
बांदाः कार-बोलेरो की टक्कर में जीजा-साले समेत 4 घायल, एक रेफर

बांदाः कार-बोलेरो की टक्कर में जीजा-साले समेत 4 घायल, एक रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में आज मंगलवार सुबह हुए एक भीषण हादसे में जीजा-साले समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं कुछ का इलाज बांदा जिला अस्पताल में चल रहा है। बताते हैं कि हादसे में बांदा-प्रयागराज राजमार्ग पर अल्टो कार और बोलेरो जीप की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसके बाद कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं बोलेरो भी क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार चार लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बोलेरो सवार लोगों को भी चोटें आईं। कार सवार एक व्यक्ति को कानपुर रेफर किया गया है। अतर्रा क्षेत्र के नागनेधी गांव के पास दुर्घटना बताया जाता है कि महोबा के कालीन पहाड़ी इलाके में रहने वाला मुकेश (23) पुत्र जयकरण अपने साले गोरेलाल (27) पुत्र सत्यनारायण, निवासी रोली भरतकूप (चित्रकूट) व एक अन्य रिश्तेदार महेश (30) पुत्र राम रतन, निवासी डाडीपुरवा महोखर क...