Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

UP : अलीगढ़-झांसी-बांदा और हमीरपुर के तस्करों से 3 करोड़ का गांजा बरामद, पुलिस को बड़ी सफलता..

Big success for Banda police, 5 smugglers of inter-state gang including ganja worth Rs. 3 crores arrested

समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी की बांदा पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में एसओजी और गिरवां पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने लगभग 3 करोड़ के सूखे गांजे के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी एसपी ने आज एक प्रेसवार्ता में दी।

उड़ीसा से बांदा व आसपास जिलों में सप्लाई को लाया गया था गांजा

यह गांजा उड़ीसा से बिहार और मध्य प्रदेश के रास्ते बांदा और आसपास के जिलों में खपत के लिए लाया गया था। पुलिस और एसओजी की टीम ने इस गांजे को सप्लाई करते समय 5 तस्करों को गिरफ्तार कर बरामद किया है। ये तस्कर गिरवां थाना क्षेत्र के पतौरा मोड़ से पकड़े गए हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से एक बोलेरो गाड़ी और एक डीसीएम गाड़ी भी बरामद की है। यह कार्रवाई

बड़ी खबर : यूपी में स्कूली बच्चों के स्कूटी-बाइक चलाने पर रोक, पकड़ने पर 25 हजार जुर्माना-3 साल की सजा

अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र के नेतृत्व में हुई। पुलिस का कहना है कि पांचों तस्करों के कब्जे से लगभग 3 करोड़ रुपए का 620 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ है।

बांदा, झांसी, अलीगढ़ और हमीरपुर के तस्कर शामिल

पकड़े गए तस्करों की पहचान बांदा के थाना/कस्बा बबेरू के बिहार थोक के अरुण उर्फ पवन शिवहरे पुत्र श्याम लाल शिवहरे, मवई बुजुर्ग निवासी नत्थू पुत्र रामआसरे यादव तथा अलीगढ़ के नागेंद्र सिंह पुत्र मोती सिंह निवासी मौरेना थाना गभाना तथा

दिल्ली में बांदा DM दुर्गा शक्ति नागपाल पुस्कृत, शजर पत्थर को राष्ट्रीय पहचान

हमीरपुर जिले के प्रदीप नाई पुत्र विनोद निवासी इटौरा थाना मझगवां, झांसी के मुनेश उर्फ मनीष पाल पुत्र निर्भय पाल निवासी बरुआपुरा थाना रक्सा के रूप में हुई है। वहीं मामले में पुलिस मवई के मंगल यादव की तलाश कर रही है। बताते हैं कि अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व में यूपी के कई जिलों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें : लोकसभा-2024 : न जान-न पहचान, होर्डिंग्स के भरोसे चुनावी घमासान !