Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

लोकसभा-2024 : न जान-न पहचान, होर्डिंग्स के भरोसे चुनावी घमासान !

Lok Sabha-2024 : No identity, no identity, election field only with help of hoardings

मनोज सिंह शुमाली, बांदा : लोकसभा 2024 का बिगुल फुंक चुका है। सभी राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में हैं। नेताओं ने भी टिकट के लिए हाथ-पैर मारने शुरू कर दिए हैं। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में सबसे आगे भाजपा है तो स्वाभाविकतौर पर इसी पार्टी से टिकट मांगने वाले भी आगे हैं। टिकट के लिए कुछ नेता लखनऊ और दिल्ली की दौड़ लगा रहे हैं तो कुछ होर्डिंग लगवाकर माहौल बना रहे हैं। हैरान जनता-जनार्दन चुप रहकर होर्डिंग्स निहार रही है। इसकी वजह है कि कुछ ऐसे नेताओं के भी होर्डिंग्स लगे हैं जिन्हें लोग पहचानते भी नहीं हैं।

जनता ही नहीं पार्टी कार्यकर्ता भी ठीक से नहीं पहचानते

दरअसल, चुनावी मेंढकों की तरह टिकट मांगने वालों की संख्या ज्यादा है। यही वजह है कि कई नए, अंजाने से चेहरे होर्डिंग्स पर नजर आ रहे हैं। कई ऐसे नेताओं की फोटो होर्डिंग्स पर हैं जिन्हें आम लोग तो दूर, खुद पार्टी कार्यकर्ता तक ठीक नहीं पहचानते। बताते हैं कि ये दावेदार सिर्फ पार्टी के वोटबैंक के दम पर दावे ठोक रहे हैं, क्योंकि इनका खुद का तो कोई जनाधार भी नहीं है।

अवैध खनन और प्लाटिंग के धंधे से जुड़े नाम वाले भी..

एक भाजपा नेता का कहना है कि कई ऐसे नेताओं ने भी चुनावी होर्डिंग्स लगवा रखी है, जिनको पार्टी कार्यकर्ता भी ठीक से नहीं पहचानते। अब आप समझ सकते हैं कि जब पार्टी कार्यकर्ता ही ठीक से नहीं पहचानते तो

ये भी पढ़ें : ‘समरनीति न्यूज’ पहुंचे भाजपा के मानवेंद्र सिंह, बोले-निकाय चुनाव से पहले कसेंगे संगठन के पेंच

ऐसे नेताओं को जनता जनार्दन क्या पहचानेगी। यह भी चर्चा है कि शहर में टंगी होर्डिंग में कुछ ऐसे नेताओं की तस्वीरें भी हैं जो अवैध प्लाटिंग के धंधों में बड़ी चालाकी के साथ लिप्त हैं।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा के विषय बने हैं होर्डिंग्स

बताते हैं कि ऐसा कर इन नेताओं ने पार्टी की साख तो खराब कर ही रखी है, इनकी खुद की छवि धूमिल है। खुद कार्यकर्ताओं का मानना है कि ऐसे नेताओं को कहीं धोखे से टिकट मिल गया तो जमानत तक जब्त हो सकती है। हालांकि, बीजेपी में इतनी जल्द टिकट नहीं दिए जाते। पार्टी ठोक-बजाकर, सभी गुणा-भाग के बाद ही टिकट तय करती है। इसके लिए कई सर्वे भी होते हैं। फिर भी चुनावी होर्डिंग आम लोगों के बीच चर्चा का खासा विषय बने हैं।

UP Weather : लखनऊ-प्रयागराज और वाराणसी में बरसात, मौसम विभाग का इन जिलों के लिए अलर्ट..

ये भी पढ़ें : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ‘समरनीति न्यूज’ कार्यालय का किया उद्घाटन, विश्वसनीयता-निष्पक्षता को सराहा