लोकसभा-2024 : न जान-न पहचान, होर्डिंग्स के भरोसे चुनावी घमासान !
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : लोकसभा 2024 का बिगुल फुंक चुका है। सभी राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में हैं। नेताओं ने भी टिकट के लिए हाथ-पैर मारने शुरू कर दिए हैं। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में सबसे आगे भाजपा है तो स्वाभाविकतौर पर इसी पार्टी से टिकट मांगने वाले भी आगे हैं। टिकट के लिए कुछ नेता लखनऊ और दिल्ली की दौड़ लगा रहे हैं तो कुछ होर्डिंग लगवाकर माहौल बना रहे हैं। हैरान जनता-जनार्दन चुप रहकर होर्डिंग्स निहार रही है। इसकी वजह है कि कुछ ऐसे नेताओं के भी होर्डिंग्स लगे हैं जिन्हें लोग पहचानते भी नहीं हैं।
जनता ही नहीं पार्टी कार्यकर्ता भी ठीक से नहीं पहचानते
दरअसल, चुनावी मेंढकों की तरह टिकट मांगने वालों की संख्या ज्यादा है। यही वजह है कि कई नए, अंजाने से चेहरे होर्डिंग्स पर नजर आ रहे हैं। कई ऐसे नेताओं की फोटो होर्डिंग्स पर हैं जिन्हें आम लोग तो दूर, खुद पार्टी कार्यकर्ता तक ठीक नहीं पहच...