Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

Politics : दोपहर तक AAP के नेता, शाम को BJP उम्मीदवार, डाॅक्टर ने सुबह दिया इस्तीफा-शाम को कैंडिडेट..

Politics : AAP leader till noon, BJP candidate in evening, doctor resigns in morning-evening candidate

लखनऊ, पाॅलिटिकल डेस्क : लोकसभा चुनाव 2024 आते-आते कई चौंकाने वाले राजनीतिक घटनाक्रम भी सामने आने लगे हैं। खासकर नेताओं के दल बदलने के मामले। कुछ नेता तो इतनी तेजी से पाला बदल रहे हैं कि उनके समर्थक भी हैरान रह जाते हैं कि सुबह क्या नारा लगाना था और अब क्या? ऐसे ही एक नेता जी आजकल खूब चर्चा में हैं। दरअस, दोपहर तक ये जनाब आम आदमी पार्टी यानी AAP के नेता थे।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले रौचक मामला

शाम होते-होते बीजेपी के हो गए। इतना ही नहीं भाजपा की विधानसभा उम्मीदवारों की लिस्ट में नाम भी घोषित हो गया। चार घंटे में राजनीतिक घटनाक्रम इतनी तेजी से बदला कि हर कोई हैरान रह गया। यह पूरा मामला मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से जुड़ा है। मध्यप्रदेश में बीजेपी ने गुरुवार शाम को 39 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी। इन 39 में 2 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके नामों की सबसे ज्यादा चर्चा है।

सरकारी डाक्टर का सुबह इस्तीफा, शाम को कैंडिडेट..

इनमें से एक हैं मंडला जिले की बिछिया सीट से बीजेपी प्रत्याशी घोषित हुए डा. विजय आनंद मरावी। डा. मरावी ने सुबह ही जबलपुर मेडिकल कालेज में सहायक अधीक्षक पद से इस्तीफा दिया और शाम को वह बीजेपी के विधानसभा उम्मीदवार घोषित हो गए।

काफी चर्चा में हैं लांजी सीट से प्रत्याशी राजकुमार

इसके बाद दूसरा चर्चित नाम बालाघाट जिले की लांजी सीट से उम्मीदवार बने राजकुमार का है। उन्होंने गुरुवार दोपहर आम आदमी पार्टी छोड़ी और शाम को बीजेपी उम्मीदवार बन गए। यानी दोपहर तक आप नेता रहे, शाम होते-होते बीजेपी के हो गए। चार घंटे में सबकुछ बदल सा गया। बहरहाल, यह राजनीतिक है, इसमें कोई भी नेता किसी भी दल में जा सकता है। इसपर किसी को ऐतराज नहीं होना चाहिए। जनता का मतलब तो क्षेत्र के विकास और जनमानस से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण से होता है।

ये भी पढ़ें : UP Politics : यूपी में BJP जल्द करेगी संगठन में बदलाव, फोकस पर रहेंगे पिछड़े

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी ने मंत्रियों के साथ देखी “द केरल स्टोरी”