Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

‘समरनीति न्यूज’ पहुंचे भाजपा के मानवेंद्र सिंह, बोले-निकाय चुनाव से पहले कसेंगे संगठन के पेंच

BJP's Manvendra Singh reached Samarniti news office, said- will tighten screws of organization before civic elections

समरनीति न्यूज, डेस्क : कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के जिलों में निकाय चुनाव से पहले संगठन में बदलाव संभव है। पार्टी इन जिलों में थोड़ा-बहुत बदलाव कर सकती है। इस बात के संकेत क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने दिए। आपको बता दें कि मानवेंद्र सिंह संगठन की वह शख्सियत हैं जो खामोशी के साथ अपना काम करते रहते हैं। उनके संगठनात्मक नेतृत्व में ही कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में भाजपा ने पहले लोकसभा, फिर विधानसभा और जिला पंचायत के बाद अब एमएलसी चुनाव शानदार जीत दर्ज कराई है। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र रविवार को बांदा के समरनीति न्यूज ऑफिस में रहे। समरनीति न्यूज के मनोज सिंह शुमाली से बातचीत में उन्होंने कई सवालों पर खुलकर बात की। ये हैं बातचीत के अंश..

सवाल : कानपुर देहात के चालहा गांव में मां-बेटी के जिंदा जलकर मरने के मामले में क्या आपको लगता है कि अधिकारियों ने परिपक्वता से काम नहीं लिया..?

जवाब : देखिए, इस मामले में जांच चल रही है। मुख्यमंत्री जी ने पूरे मामले की विस्तृत जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। हम इतना कह सकते हैं कि मां-बेटी को जल्द ही न्याय मिलेगा। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

सवाल : क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रविवार का बांदा दौरा आने वाले निकाय चुनावों की तैयारियों का एक हिस्सा है..?

जवाब : आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता साल के 365 दिन एक्टिव मोड पर रहते हैं। सालभर पार्टी कार्यकर्ता, नेता और पदाधिकारी बूथों पर नागरिकों से संवाद करते रहते हैं। लोगों से समन्वय बनाए रखते हैं। मन की बात करोड़ों लोगों को हमसे जोड़े रखती है।  चुनाव कोई भी हों, हम कभी असहज महसूस नहीं करते हैं। हां, मुख्यमंत्री जहां जाते हैं वहां विकास और रचनात्मकता के विषय जुड़ जाते हैं।

सवाल : आपके संगठननात्मक नेतृत्व में भाजपा ने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में लगातार पहले लोकसभा, विधानसभा, जिला पंचायत और अब एमएलसी में ऐतिहासिक जीत दर्ज कराई। अब निकाय चुनाव आने वाले हैं, आप कितने आश्वस्त हैं..?

जवाब : हम पूरी तरह से अपनी शानदार जीत को लेकर आश्वस्त हैं। हमें पूरा भरोसा है कि पिछली बार से भी ज्यादा अच्छी जीत पार्टी को मिलेगी। जो कमियां पिछली बार रह गईं थीं, हम इसबार उनको भी दूर कर लेंगे। पार्टी को उल्लेखनीय सफलता मिलेगी। हमारे कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ जुटे हुए हैं। आने वाले समय में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी जीत का परचम लहराएगी।

सवाल : क्या कानपुर-बुंदेलखंड के जिलों में पार्टी संगठन में कुछ फेरबदल होने हैं..?
जवाब : बुंदेलखंड में हमारा संगठन पूरे उत्साह और मेहनत-लगन के साथ काम कर रहा है। कानपुर-बुंदेलखंड परिक्षेत्र में कुल 14 जिले हैं। कार्यकर्ताओं की क्षमतानुसार के अनुसार कुछ में कार्यकर्ताओं को ऊपर लाया जाएगा। आने वाले दिनों में 19-20 फेरबदल संभव है। यानी थोड़ा-बहुत बदलाव किया जा सकता है।

बताते चलें कि रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बांदा के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने महाराणा प्रताप और खेत सिंह खंगार की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ कालिंजर महोत्सव का भी शुभारंब किया था। इस मौके पर भाजपा के मंत्री और संगठन पदाधिकारी भी बांदा में रहे।

CM Yogi बोले, बुंदेलखंड में बनीं तोपें गरजीं तो साफ हो जाएगा पाकिस्तान

ये भी पढ़ें : CMYogi ने की बांदा MLA के कार्यों की प्रशंसा, महाराणा प्रताप चौराहा बना विकास का माॅडल 

ये भी पढ़ें : बांदा में CM Yogi बोले, दो राष्ट्र नायकों की प्रतिमाओं का अनावरण सुखद..

ये भी पढ़ें : सपा ने दो महिला नेताओं को पार्टी से निकाला, दिया सख्त संदेश.. 

ये भी पढ़ें : UP : SP दिनेश सिंह को ब्रेन हेमरेज, IPS प्रभाकर चौधकी बिजनौर भेजे गए