Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

सपा ने दो महिला नेताओं को पार्टी से निकाला, दिया सख्त संदेश..

SP expelled two women leaders Roli Tiwari and Richa Singh from party

समरनीति न्यूज, लखनऊ : समाजवादी पार्टी ने रामचरितमानस को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का विरोध करने वाली दो पार्टी नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पार्टी से निकाली गईं दोनों महिला नेता रोली तिवारी मिश्रा और ऋचा सिंह हैं। दोनों को पार्टी से निष्काषित करने की जानकारी भी इंटरनेट के जरिए दी गई है। समाजवादी पार्टी के ट्वीटर एकाउंट से इसकी जानकारी दी गई है।

स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का किया था विरोध

पार्टी ने साफ संदेश दे दिया है कि समाजवादी पार्टी रामचरित मानस मामले में स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ खड़ी है। यह भी साफ कर दिया है कि इस मामले में उसके रुख में कोई बदलाव नहीं आने वाला है। आपको बताते चलें कि रोली तिवारी सपा की पूर्व प्रवक्ता रही हैं। पार्टी में उनकी काफी पकड़ बताई जाती थी।

ये भी पढ़ें : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बोले, पंडितों ने बनाई जाति, वर्ण और संप्रदाय, भगवान..

वहीं पार्टी ने ऋचा सिंह को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है। ऋचा इलाहाबाद यूनिवर्सिटी छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष रही हैं। वह विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। बताते हैं कि पार्टी से निकाले जाने के बाद दोनों नेताओं ने नाराजगी भी जाहिर की है।

ये भी पढ़ें : Lucknow : स्वामी प्रसाद मौर्य के ट्वीट से फिर बढ़ी ‘शूद्र’ पर सियासी हलचल, लिखा- डॉ अंबेडकर ने कहा था..