Wednesday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

बस में गूंजी किलकारियां, जच्चा-बच्चा को लेकर जिला अस्पताल पहुंची रोडवेज

in Banda Screams echoed in bus

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक महिला मजदूर ने रोडवेज बस में बच्चे को जन्म दिया। रोडवेज चालक-परिचालक की समझदारी से महिला और उसके बच्चे का जीवन सुरक्षित है। बस चालक ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नो इंट्री तोड़कर बस से पीड़ित महिला को अस्पताल पहुंचाया। जच्चा-बच्चा की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बस चालक-परिचालक ने दिखाई समझदारी

जानकारी के अनुसार चित्रकूट जिले के भरतकूप थाना क्षेत्र के भैसौधा गांव के रहने वाले राजकुमार की पत्नी मीरा (28) पति के साथ फसल काटने गई थीं। वह कटाई करने हमीरपुर जिले के मौदहा थाना क्षेत्र के इचौली गांव गई थीं।

ये भी पढ़ें : बांदा आयुक्त ने 151 नवचयनित कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

बताते हैं कि वह गर्भवती थीं। मंगलवार शाम वह मटौध से रोडबेज बस से वापस गांव जा रही थीं। भूरागढ के पास उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। चालक संतोष बस लेकर जिला अस्पताल जाने लगे। रास्ते में ही महिला ने बस में बच्चे को जन्म दिया। चालक बस लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। बस में मौजूद महिलाओं ने प्रसव में मदद की। परिचालक इंद्र बहादुर ने स्वास्थ्य कर्मियों को जानकारी देते हुए महिला और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। ड्यूटी पर मौजूद डॅाक्टर चारू गौतम का कहना है कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

ये भी पढ़ें : Banda : नहीं थम रही मध्य प्रदेश के बालू खनन के ट्रकों की अवैध एंट्री, खनिज-RTO विभाग की भूमिका पर सवाल..