Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

इस दरिंदगी को क्या कहेंगे.., घर आकर साजिद-जावेद ने पहले मांगी मदद और फिर भाइयों का काटा गला..

Badaun : What can we call this cruelty?

समरनीति न्यूज, लखनऊ : अगर दो पड़ोसी घर आकर मदद मांगते हुए चाय पिलाने को कहें। और आप इंसानियत के नाते उनको चाय-नाश्ता कराने लगें। फिर वही दोनों बच्चों की गला काटकर हत्या कर दें, तो भला ऐसे हैवानों का क्या कहेंगे..? हम बात कर रहे हैं बदायूं की घटना की। इस घटना को जो भी सुन रहा है वही स्तब्ध है। यह घटना इंसानियत से लोगों का भरोसा उठा रही है। इस दरिंदगीपूर्ण घटना की जितनी निंदा की जाए कम होगी।

Badaun : What can we call this cruelty?

यह है पूरा मामला

बदायूं की बाबा कालोनी में विनोद कुमार परिवार के साथ रहते हैं। उनके घर के सामने नाई की दुकान करने वाला साजिद अपने भाई जावेद के साथ उनके घर पहुंचा। बात आमने-सामने की थी, तो जान-पहचान होना स्वभाविक है। इसी का फायदा उठाकर दोनों ने विनोद की पत्नी संगीता से मदद के तौर पर 5 हजार रुपए बीमारी की बात कहकर मांगे। रुपए मिलने के बाद चाय पिलाने को कहा। बताते हैं कि संगीता चाय बनाने लगीं तो दोनों आरोपी घर की ऊपरी मंजिल पर पहुंच गए।

Badaun : What can we call this cruelty?

वहां साजिद और जावेद ने संगीता के बेटे आयुष (12), पीयूष (8) और अहान पर उस्तरे से हमला कर दिया। पीयूष और आयुष की गला काटकर निर्मम ढंग से हत्या कर दी। वहीं तीसरा बच्चा किसी तरह जान बचाकर छत से नीचे भाग आया। तबतक दोनों दरिंदे भी खून से सने नीचे आए। दरिंदों को देखकर महिला तीसरे बेटे को लेकर घर से बाहर चीखती हुई भागी और फिर दरवाजा बाहर से बंद कर दिया।

किसी तरह तीसरे बेटे ने बचाई जान

इसके बाद मदद को शोर मचाया। लोगों की भीड़ वहां जुट गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। बताते हैं कि तबतक आरोपी वहां से भाग गए। जानकारी होने पर एसएसपी आलोक प्रियदर्शी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति बेकाबू होते देख एसपी ने सभी बाजार बंद कराने के निर्देश दे दिए।

Badaun : What can we call this cruelty?
एनकाउंटर में मारे गए साजिद की फाइल फोटो और घायल इंस्पेक्टर।

पुलिस की सूझबूझ से स्थिति बिगड़ी नहीं। हालांकि, चार घंटे बाद ही एक हत्यारा साजिद पुलिस मुठभेड़ में ढेह हो गया। वहीं दूसरा आरोपी जावेद फरार है। बदायूं के एसएसपी आलोक प्रियदर्शी का कहना है कि एक हत्यारा एनकाउंटर में मारा जा चुका है। दूसरा फरार है। बहुत जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बहरहाल, जघन्य वारदात ने घटना ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। आज बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम भी करा लिया गया है। शवों को घर पहुंचने पर परिवार के लोगों की चित्कार गूंज उठी।

ये भी पढ़ें : यूपी में बड़ी घटना, 2 मासूम भाइयों की उस्तरे से गला काटकर हत्या- हत्यारा साजिद एनकाउंटर में ढेर

ये भी पढ़ें : रेपिस्ट हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, नाबालिग लड़के से किया था कुकर्म