Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में बड़ी घटना, 2 मासूम भाइयों की उस्तरे से गला काटकर हत्या- हत्यारा साजिद एनकाउंटर में ढेर

Two brothers murdered by slitting their throats in Badaun, main accused Javed killed in encounter

समरनीति न्यूज, लखनऊ : पश्चिमी यूपी के बदायूं जिले में आज बड़ी घटना हो गई। कुछ दरिंदों ने एक घर में घुसकर तीन बच्चों पर हमला कर दिया। दो बच्चों की उस्तरे से गला काटकर हत्या कर दी। एक बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना के बाद मुख्य आरोपी भाग निकला। पुलिस ने एक्शन लेते हुए मुख्य आरोपी साजिद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने तोड़फोड़ करते हुए एक दुकान में आग भी लगा दी। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

बदायूं में बाबा कालोनी में हुई घटना

जानकारी के अनुसार बदायूं की विनोद कुमार बाबा कालोनी में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी घर में पार्लर चलाती हैं और घर के सामने एक सैलून की दुकान है। बताते हैं कि मुख्य आरोपी साजिद और उसके भाई जावेद से विनोद के परिवार का अक्सर विवाद होता था। आसपास के लोगों का कहना है कि आज मंगलवार शाम मुख्य आरोपी साजिद और जावेद विनोद के घर पहुंचे।

सैलून की दुकान चलाता था हत्यारा जावेद

वे सीधे दूसरी मंजिल पर पहुंचे और विनोद के बेटों आयुष, पीयूष और हनी पर उस्तरे से हमला कर दिया। बच्चों की मां संगीता नीचे पार्लर में काम कर रही थीं। तभी बच्चों की चीख-पुकार सुनकर घर के लोग उपर पहुंचे। तबतक आरोपी बच्चों की हत्या करके फरार हो चुके थे। घटना से पूरे इलाके में तनाव फैल गया। भारी पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया।

भीड़ ने नहीं उठने दिए शव, आक्रोश भड़का

भीड़ ने शवों को नहीं उठने दिया और एंबुलेंस को भी वापस लौटा दिया। आक्रोशित भीड़ ने तोड़फोड़ करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। उधर, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस ने मुख्य आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मरने वाले बच्चों की उम्र 11 और 6 वर्ष है।

ये भी पढ़ें : UP : रिश्वत लेते डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार, 20 लाख के GST रिफंड के बदले मांगे थे 2 लाख रुपए

UP : दो-दो तमंचे और नोटों की गड्डी दिखाते युवक का वीडियो वायरल