Monday, November 9सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Uttar Pradesh

यूपी के इन 31 डॉक्टरों से वसूला जाएगा 1-1 करोड़ रुपए जुर्माना, पढ़ें चौंकाने वाली खबर..

यूपी के इन 31 डॉक्टरों से वसूला जाएगा 1-1 करोड़ रुपए जुर्माना, पढ़ें चौंकाने वाली खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों के 31 डाॅक्टरों पर बड़ी कार्रवाई होने जा रही है। ये ऐसे डाॅक्टर हैं जो स्नातकोत्तर (पीजी) की पढ़ाई के बाद दोबारा ड्यूटी पर वापस लौटे ही नहीं हैं। इतना ही नहीं इन डाॅक्टरों ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिए नोटिस का जवाब देना भी जरूरी नहीं समझा। डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने इन डाॅक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जल्द आरोप पत्र देकर इन सभी 31 डाॅक्टरों से 1-1 करोड़ रुपए जुर्माने की वसूली की जाएगी। सरकारी छूट का फायदा तो लिया मगर सेवा नहीं दरअसल, एमबीबीएस चिकित्सकों को 5 साल की सेवा पूरी करने पर एमडी व एमएस जैसे पीजी कोर्स की पढ़ाई का मौका दिया जाता है। ताकि वे विशेष चिकित्सकों की कमी को पूरा कर सकें। इतना ही नहीं नीट-पीजी प्रवेश में इन डाॅक्टर्स को 30 अंकों का वेटेज भी देते हैं...
कानपुर में फिर ट्रेन पलटाने की साजिश, अबकी बार पटरी पर रखा सिलेंडर

कानपुर में फिर ट्रेन पलटाने की साजिश, अबकी बार पटरी पर रखा सिलेंडर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में एक बार फिर ट्रेन को पलटाने की साजिश हुई है। साजिश के तहत रेलवे पटरी पर सिलेंडर रख दिया गया। घटना से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने सिलेंडर को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पूरा घटनाक्रम के शिवराजपुर के बर्राजपुर रेलवे स्टेशन से पश्चिम में क्रासिंग संख्या 45 के पास का बताया जा रहा है। रेलवे ट्रैक पर रखा मिला खाली सिलेंडर रेलवे ट्रैक पर मंगलवार की रात खाली सिलेंडर मिला है। बताते हैं कि मौके पर एक खाली बोरी भी मिली है। यह माना जा रहा है कि बोरी में रखकर ही सिलेंडर वहां तक लाया गया होगा। बुधवरा को जीआरपी के एसपी अभिषेक वर्मा व इटावा रेलवे पुलिस के एसीपी उदय प्रताप सिंह ने मौके पर https://samarneetinews.com/in-kanpur-girl-dragged-into-hotel-room-at-newyearparty-attempted-to-rape/ पहुंचकर छानबीन की। साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी सबूत ...
Kanpur: न्यू ईयर पार्टी में युवती को होटल के कमरे में खींचा, अश्लीलता-दुष्कर्म का प्रयास, रिपोर्ट

Kanpur: न्यू ईयर पार्टी में युवती को होटल के कमरे में खींचा, अश्लीलता-दुष्कर्म का प्रयास, रिपोर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: न्यू ईयर पार्टी में युवती से होटल संचालक ने अपने साथियों के साथ अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना कानपुर के अहिरवां स्थित एक होटल की है। पीड़िता ने चकेरी थाने में रिपोर्ट लिखाई है। पीड़ित युवती का कहना है कि 31 दिसंबर को गोविंदनगर निवासी महिला साथी के साथ अहिरवां स्थित होटल में न्यू ईयर पार्टी में डांस के लिए गई थी। यह है पूरा मामला वह डांस पार्टी में काम करती हैं। बताया कि रात करीब 12 बजे डांस कार्यक्रम खत्म हुआ। इसके बाद होटल संचालक ने अपने 6 साथियों के साथ उन्हें कमरे में खींच लिया। फिर अश्लील हरकतें कीं। युवती ने विरोध किया https://samarneetinews.com/mass-murder-in-lucknow-hotel-youth-killing-mother-and-4-sisters/ तो उसे जमीन पर गिराकर पीटने लगे। उसका मोबाइल भी छीन लिया। इससे उसके सिर में चोटें भी आई हैं। वहां से किसी तरह बचकर भागी।...
CM Yogi के सख्त निर्देश, चालान कई बार कटा तो लाइसेंस करें रद्द-स्कूलों में चलाएं अभियान

CM Yogi के सख्त निर्देश, चालान कई बार कटा तो लाइसेंस करें रद्द-स्कूलों में चलाएं अभियान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए साल के पहले दिन आज बुधवार को उप्र राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक ली। साथ ही इसमें सख्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी ने 10 जनवरी से सभी स्कूल-कॉलेजों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। ओवरलोडिंग पर सख्ती के दिए निर्देश मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि डीएम की अध्यक्षता में गठित जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठकें हर हाल में 5 जनवरी तक कर ली जाएं। महाकुंभ में बेहतर यातायात व्यवस्था की जाए। इसके लिए पीआरडी और होमगार्डों की संख्या बढ़ाई जाए। सीएम योगी ने सड़क दुर्घटनाओं में हर साल हो रहीं दुर्घटनाओं में मौतों पर सरकार गंभीर 23-25 हजार मौतों पर चिंता जताई। सड़क सुरक्षा माह सिर्फ लखनऊ ही नहीं पूरे प्रदेश में कराया जाए। कहा कि ई-रिक्शा और अन्य वाहनों का संचालन नाबालिग न करने पाएं। कहा कि ओवरलोडिंग कतई...
बांदा में खुलेआम रंगदारी की धमकी, पुलिस ने रखा ईनाम 25 हजार

बांदा में खुलेआम रंगदारी की धमकी, पुलिस ने रखा ईनाम 25 हजार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक दबंग आपराधिक किस्म के व्यक्ति ने रंगदारी मांगते हुए धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस एक्शन में आई तो आरोपी फरार हो गया। आरोपी पर पहले से हत्या के प्रयास, गैंगस्टर समेत करीब 12 मुकदमें दर्ज हैं। अब पुलिस ने फरार अभियुक्त पर 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया है। शहर के चिल्ला रोड से जुड़ा मामला जानकारी के अनुसार, शहर के चिल्ला रोड श्रीनाथ बिहार के पास खप्टिहाकलां के मोहित उर्फ छोटा शुक्ला ने अभय सिंह नाम के व्यक्ति से रंगदारी मांगी। साथ ही न देने पर ये भी पढ़ें: बांदा: नए जिलाध्यक्ष के लिए BJP पर्यवेक्षक अमरपाल मौर्य ने नेताओं से ली फीडबैक जाने से मारने की धमकी दी। इस संबंध में पीड़ित ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा है। अब पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने सोमवार को मोहित...
बांदा में हादसा, रायबरेली के व्यक्ति की मौत

बांदा में हादसा, रायबरेली के व्यक्ति की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: जिले में दो ट्रकों में आमने-सामने हुई भीषण टक्कर से गाड़ियों के पखच्चे उड़ गए। एक ट्रक के चालक की मौत हो गई। मृतक रायबरेली जिले का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, रायबरेली के गंगागंज के रहने वाले सुशील (38) ट्रक चालक थे। बताते हैं कि शाम को कबरई से गिट्टी लेने जा रहे थे। तिंदवारी चौराहे के पास हुआ हादसा तिंदवारी चौराहे के पास दूसरे ट्रक से उनके ट्रक की टक्कर हो गई। सुशील गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के छोटे भाई मोनू ने बताया कि परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। ये भी पढ़ें: बांदा: नए जिलाध्यक्ष के लिए BJP पर्यवेक्षक अमरपाल मौर्य ने नेताओं से ली फीडबैक      ...
UP: आपस में भिड़े दामाद और ससुर..,एक की गई जान

UP: आपस में भिड़े दामाद और ससुर..,एक की गई जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: पत्नी को विदा कराने को लेकर दामाद और ससुर के बीच झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दामाद ने ससुर को पीट-पीटकर मार डाला। अब सास की तरफ से दामाद के खिलाफ मुकदमा लिखाया गया है। आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, बिसंडा थाना क्षेत्र के बरौली गांव के सिधुवा (50) बीती रात अपने दामाद शैलेंद्र से विवाद हो गया। पत्नी की विदाई को लेकर ससुर से भिड़ा दामाद दामाद ने ससुर को पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर परिवार के बाकी लोग वहां पहुंचे और किसी तरह ससुर को बचाया। घायल हालत में पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे संदीप का https://samarneetinews.com/major-accident-in-pailani-of-banda-two-youth-died-one-referred-kanpur/ कहना है कि बहन 3 साल से मायके में रह रही थी। ससुराल पक्ष के लोग परेशान करते थे। इसी बात को लेकर व...
बांदा: नए जिलाध्यक्ष के लिए BJP पर्यवेक्षक अमरपाल मौर्य ने नेताओं से ली फीडबैक

बांदा: नए जिलाध्यक्ष के लिए BJP पर्यवेक्षक अमरपाल मौर्य ने नेताओं से ली फीडबैक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में भाजपा संगठन चुनाव को लेकर राज्यसभा सांसद एवं पार्टी प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य पार्टी नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक कर बातचीत की। इसके अलावा सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों से भी मुलाकात की। पूर्व जिलाध्यक्षों से भी भेंट की। सभी से अलग-अलग बातचीत कर उनकी राय जानी। सभी से अलग-अलग की मुलाकात उन्होंने कहा कि इस बात का पूरा प्रयास है कि भाजपा के संविधान के अनुसार नियमों के तहत, आम सहमति से चुनावों में युवा वर्ग को संगठन विस्तार में जगह दी जाए। इस अवसर पर https://samarneetinews.com/bjp-organization-inactive-in-banda-media-not-even-aware-of-arrival-of-big-leaders/ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल पेटल, पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडे, लवलेश सिंह, बालमुकुंद शुक्ला, महिला नेत्री ममता मिश्रा, अखिलेश श्रीवास्तव तथा जनप्रति...
मेरठ में छात्र की हत्या, गर्लफ्रेंड की न्यूड फोटो चोरी कर ब्लैकमेल करने पर दोस्त ने किया मर्डर

मेरठ में छात्र की हत्या, गर्लफ्रेंड की न्यूड फोटो चोरी कर ब्लैकमेल करने पर दोस्त ने किया मर्डर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: पश्चिमी यूपी के मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में 11वीं के छात्र की दोस्त ने हथौड़े से हत्या कर दी। मृतक रोहटा रोड के रहने वाले किराना व्यापारी का इकलौता बेटा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए शव बरामद कर लिया है। आरोपी का कहना है कि मृतक उसकी गर्लफ्रेंड की न्यूड फोटो चोरी करके उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इसलिए उसने मार डाला। व्यापारी का इकलौता बेटा था अभिनव जानकारी के अनुसार, कंकरखेड़ा क्षेत्र के वर्णिका सिटी के किराना व्यापारी का बेटा अभिनव (17) कक्षा 11 का छात्र था। बताते हैं कि वह मंगल पांडे नगर स्थित फिजिक्स वाला में शनिवार को रोज की तरह कोचिंग गया था। मगर देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की। पता चला कि कोचिंग की तो छुट्टी थी। घर से कोचिंग गया, लेकिन नहीं लौटा परिजनों को पता चला कि वह पड़ोसी युवक के साथ शॉप्रिक्स माल के पास घूमता ...
UP: संभल में मकान के नीचे मिली बावड़ी की दीवार, खुदाई जारी

UP: संभल में मकान के नीचे मिली बावड़ी की दीवार, खुदाई जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: संभल के चंदौसी में मोहल्ला लक्ष्मणगंज में मिली बावड़ी को अस्तित्व में लाने के लिए रविवार को 9वें दिन भी खुदाई का काम जारी है। प्रशासन ने मौके पर बुलडोजर भी मंगवाया है। इससे पहले बावड़ी का सिरा और कुएं की तलाश में हो रही खुदाई में एक मकान के नीचे बावड़ी की दीवार मिली है। ASI टीम ने बावड़ी-खंडहरनुमा प्राचीन मंदिर का किया निरीक्षण अब इस मकान को लेकर विचार-विमर्श किया जा रहा है। पूरे परिसर में साफ-सफाई का कामकाज तेज है। ईओ कृष्ण कुमार सोनकर का कहना है कि तीसरी टीम को https://www.youtube.com/watch?v=pqhFjY3vcow एक मकान के नीचे बावड़ी की दीवार नजर आई है। माना जा रहा है कि यहीं बावड़ी का प्रवेश द्वार है। बताते चलें एएसआई की टीम ने शनिवार को भी बावड़ी और खंडहरनुमा प्राचीन बांकेबिहारी मंदिर का निरीक्षण किया था। वहीं भीड़ को रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर दी गई है। माना ...