Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : शराबी को कुएं से पुलिस ने चारपाई पर लिटाकर निकाला, हैरान कर देगा यह मामला..

Banda : Police pulled out drunkard from well by lying on the cot, this shocking case

समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शराबी युवक अपने पिता की डांट से इतना नाराज हुआ कि उसने कुएं में कूद गया। कुआं सूखा था, इसलिए डूबा नहीं, लेकिन उसे काफी चोटें आईं। गांव के लोगों ने कुएं में कुछ गिरने की आवाज सुनी तो दौड़कर वहां पहुंचे। गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद नशे में धुत्त युवक को चारपाई पर लिटाकर बाहर निकाला। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शराब के नशे में पहुंचा था घर, पिता ने डांटा तो..

जानकारी के अनुसार तिंदवारी कस्बे के संतोषीनगर में रहने वाले रामसंजीवन का बेटा महेश बुधवार को शराब के नशे में घर पहुंचा। पिता ने उसे डांट लगाई। इसपर वह नाराज हो गया। इसके बाद घर से बाहर आया और मोहल्ले के एक कुएं में छलांग लगा दी। सूखे कुए में गिरने से उसे काफी चोटें आईं। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर उसे कुएं से बाहर निकालने का प्रयास किया। पुलिस ने कुएं में चारपाई डाली और फिर उसपर लिटाकर उसे बाहर निकाला। बाद में उसे स्वास्थ केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया।

ये भी पढ़ें : बांदा : भागवत कराकर दिल्ली गया इंजीनियर का परिवार, चोरों ने घर से लाखों उड़ाए, SP मौके पर..  

ये भी पढ़ें : …जरा संभलकर उठाएं काॅल, लड़की ने अश्लील Video call कर वसूले कई लाख