Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

Double Murder : बुजुर्ग दंपती की हत्या कर लाखों की नगदी-जेबर लूटे

Double Murder : After killing an elderly couple, looted cash worth lakhs

समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में बिल्हौर के ककवन थाना क्षेत्र में डबल मर्डर और लूट की वारदात से सनसनी फैल गई। गुरुवार देर रात बदमाशों ने एक निजी बिजलीकर्मी के घर पर धावा बोला। घर के बुजुर्ग दंपती की हत्या कर दी। वहां से नगदी और जेबर लेकर भाग गए।जानकारी के अनुसार फत्तेपुर गांव के रहने वाले राजकुमार के वृद्ध पिता छम्मीलाल, मां इमरती, उसकी पत्नी और बच्चे घर में सो रहे थे। वहीं राजकुमार गांव के बाहर दूसरे घर में सोए हुए थे।

डबल मर्डर से पूरे इलाके में फैली सनसनी

बताते हैं कि देर रात बदमाश उनके घर में घुसे। बजुर्ग दंपती की गला रेतकर हत्या कर दी। पत्नी और बच्चों को बांध कर डाल दिया। घर में रखी नगदी और जेबर लूटकर फरार हो गए। किसी तरह बंधन से छूटकर पीड़ित ने गांव के लोगों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। डकैती से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस अफसरों ने किया मौका मुआयना

बिल्हौर एसीपी अलोक सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में डीसीपी विजय ढुल ने भी पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस अधिकारियों ने वारदात के जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं। पुलिस मामले की सघनता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि खुलासे के लिए कई टीमों को लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द वारदात के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है। उधर, वारदात से गांव के लोग बुरी तरह से सहमे हुए हैं। गांव में सन्नाटा सा पसरा हुआ है। पुलिस ने दंपति के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

OMG : सोने की पतंग उड़ाकर मेरठ में मनाएंगे 26 जनवरी का जश्न

ये भी पढ़ें : UP : 11 जिलों के एसपी समेत 22 IPS के तबादले, खीरी-मुजफ्फरनगर व जालौन..    

ये भी पढ़ें : CM Yogi ने की बुंदेलखंड के जनप्रतिनिधियों संग बैठक

ये भी पढ़ें : Birthday Special : बेहद बोल्ड हैं Actress प्रज्ञा जायसवाल, पहचान की नहीं मोहताज   

ये भी पढ़ें : बांदा : शराबी को कुएं से पुलिस ने चारपाई पर लिटाकर निकाला, हैरान कर देगा यह मामला.. 

ये भी पढ़ें : हनीमून पर पति को बेहोश कर पत्नी रफूचक्कर, CCTV में कैद, अब फंसा यह पेंच.. 

आगे पढ़ें..