Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

हनीमून पर पति को बेहोश कर पत्नी रफूचक्कर, CCTV में कैद, अब फंसा यह पेंच..

Wife Ruffuchakkar by fainting husband on honeymoon, imprisoned in CCTV, matter became topic of discussion

समरनीति न्यूज, डेस्क : हनीमून पर निकले पति-पत्नी के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक पत्नी ने हनीमून के दौरान अपने पति को बेहोश कर दिया और खुद रफूचक्कर हो गई। हालांकि, भागते समय पत्नी सीसीटीवी फुटैज में कैद हो गई। अलीगढ़ के दूल्हे राजा और आगरा की दुल्हन का यह चौंकाने वाला मामला उत्तराखंड के ऋषिकेश में चर्चाओं में बना है। जी हां, बात चौंकाने वाली है लेकिन है सौ फीसद सच।

आगरा का लड़का, अलीगढ़ की लड़की, ऋषिकेश में चर्चाएं

जानकारी के अनुसार अलीगढ़ में गुरुद्वारा रोड पर रहने वाले सत्यम टंडन की शादी आगरा की मिनाक्षी से नवंबर 2022 में हुई थी।

Wife Ruffuchakkar by fainting husband on honeymoon, imprisoned in CCTV, matter became topic of discussion

दोनों पति-पत्नी घर से हनीमून मनाने के लिए 9 दिसंबर को मसूरी पहुंचे। वहां से दोनों ऋषिकेश आ गए। वहां एक होटल में कमरा लिया। सत्यम टंडन का आरोप है कि होटल में उनकी नई नवेली पत्नी ने उन्हें खाने के बाद चाय दी। चाय में कुछ नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद रात करीब 2 बजे उनकी आंख खुली। होटल के कमरे से पत्नी रुपए और गहने गायब थे। उन्होंने बिना देरी किए थाने में रिपोर्ट लिखाई।

ये भी पढ़ें : 60 की उम्र में शादी-पत्नी निकली किन्नर, बुर्जुग के होश उड़े-वीडियो वायरल  

इसके बाद कोर्ट की भी शरण ली। उधर, दूसरी ओर उनकी पत्नी ने भी पति और परिवार के खिलाफ लीगल नोटिस भेजा है। पति सत्यम टंडन का कहना है कि लीगल नोटिस मिला है। इसमें चार पहिए की गाड़ी के नाम पर शोषण की बात कही गई है। उधर, पत्नी होटल से निकलते समय होटल के सीसीटीवी फुटैज में जाते हुए दिखाई दे रही हैं। इसके बाद बस स्टैंड पर ट्राली बैग ले जाते हुए भी दिखाई दे रही हैं।

Update : दरोगा ने कुएं में डाला कंकड़ तो आई कराहने की आवाज, दो दिन से बेसुध पड़ी थी बच्ची, पढ़ें पूरी खबर..

ये भी पढ़ें : सुहागरात पर दुल्हन का घूंघट उठाते ही पति के होश उड़े, पुलिस भी हैरान..