Thursday, May 9सही समय पर सच्ची खबर...

60 की उम्र में शादी-पत्नी निकली किन्नर, बुर्जुग के होश उड़े-वीडियो वायरल

At the age of 60, married and wife turned eunuch elders lost their senses video viral

समरनीति न्यूज, कानपुर : अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने 60 साल की उम्र में शादी की। लेकिन उसके होश उड़ गए जब देखा कि पत्नी तो किन्नर है। बुजुर्ग ने पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस से गुहार लगाते हुए बुजुर्ग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बुजुर्ग ने पत्नी और उसके भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बुजुर्ग व्यक्ति बिधनू क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। उधर, पुलिस का कहना है कि पीड़ित तहरीर देगा तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

गुहार लगाते बुजुर्ग का वीडियो वायरल

वीडियो में पीड़ित बुजुर्ग ने पत्नी के अन्याय से छुटकारा दिलाने की गुहार लगा रहा है। वीडियो में दिखने वाला बुजुर्ग बिधनू मझावन चौकी क्षेत्र के भारू बंगला गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : UP : महिला जज से छेड़छाड़ करने वाले वकील मोहम्मद हारून पर FIR

वीडियो के जरिए बुजुर्ग ने आरोप लगाया है कि 2016 उनकी पत्नी की असमय मौत हो गई थी। इसके बाद 2017 में उन्होंने अनीता कश्यप नाम की महिला से शादी कर ली। शादी के बाद पता चला कि पत्नी अनीता किन्नर है। उसके होश उड़ गए।

संपत्ति कब्जाने का भी आरोप

बुजुर्ग का कहना है कि विरोध पर किन्नर पत्नी ने अपने पिता भाई के साथ मिलकर उसपर संपत्ति अपने नाम करने का दवाब बनाना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि इसके बाद जबरन किन्नर पत्नी और उसके भाइयों ने उनके घर और दुकान पर कब्जा कर लिया है। बहरहाल, पुलिस फिलहाल मामले की जानकारी न होने की बात कह रही है। उधर, थाना प्रभारी प्रकाश चंद्र शर्मा का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : सुहागरात पर दुल्हन का घूंघट उठाते ही पति के होश उड़े, पुलिस भी हैरान..