Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

OMG : सोने की पतंग उड़ाकर मेरठ में मनाएंगे 26 जनवरी का जश्न

OMG : 26 January will be celebrated in Meerut by flying golden kites

समरनीति न्यूज, लखनऊ : खबर हैरान करने वाली है, लेकिन सौ फीसद सच है। पश्चिमी यूपी के मेरठ में 26 जनवरी को सोने की पतंग आसमान में उड़ेगी। जी हां, क्रांति की नगरी मेरठ में इस बार गणतंत्र दिवस को खास तरीके से मनाने की तैयारी चल रही है। दरअसल, मेरठ में 21 लाख की एक खास पतंग उड़ाई जाएगी। यह पतंग सोने से बनी है और इसे गणतंत्र दिवस के मौके पर उड़ाकर देशभक्ति का पर्व मनाने की तैयारी है।

21 लाख में सर्राफा व्यापारी ने कराई है तैयार

दरअसल, मेरठ के सर्राफा व्यापारी ने 21 लाख रुपए की पतंग तैयार की है। सर्राफा व्यापारी अंकुर का कहना है कि रिपब्लिकडे के लिए इस पतंग को तैयार किया गया है। पतंग को बनाने के लिए 7 कारीगरों ने 16 दिन तक काम किया है। पतंग की खासियत यह है कि इसपर सोने की परत चढ़ी हुई है। खास बात यह है कि इस बार 26 जनवरी को ही बसंत पंचमी भी है। यही वजह है कि यह त्यौहार और भी खास हो गया है।

ये भी पढ़ें : OMG-2 : ट्रेन में गले में सरिया घुसने से मौत पर 15 हजार मुआवजा, मेनका गांधी की पहल पर..