Padma Awards 2023 : मुलायम सिंह, एसएम कृष्णा और जाकिर हुसैन समेत 6 को पद्म विभूषण
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : देश में 74वें गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर पूरे देश में उत्साह छाया हुआ है। सरकार ने बुधवार को प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार पाने वालों के नाम घोषित कर दिए हैं। बताते चलें कि कुल 26 व्यक्तियों को पद्म विभूषण और पद्मश्री अवार्ड दिए जाएंगे। देश के पूर्व रक्षा मंत्री एवं यूपी के मुख्यमंत्री रहे दिवंगत मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। वहीं चिकित्सा के क्षेत्र में ओआरएस अग्रणी दिलीप महलानाबीस को पद्म विभूषण (मरणोपरांत) दिया जाएगा।
ORS बनाने वाले डाक्टर दिलीप महालानबीस भी होंगे सम्मानित
इसी क्रम में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा, तबलावादक जाकिर हुसैन, ओआरएस को तैयार करने वाले डॉ. दिलीप महालानबीस, विख्यात आर्किटेक्ट बालकृष्ण दोशी और विज्ञान से जुड़े वर्धन को पद्म विभूषण अवार्ड दिया जाएगा। इसी तरह अंडमान के सेवानिवृत्त सरकारी डॉक्टर रतन चंद...