Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

Padma Awards 2023 : मुलायम सिंह, एसएम कृष्णा और जाकिर हुसैन समेत 6 को पद्म विभूषण

Padma Awards 2023 : Padma Vibhushan on 6 including Mulayam Singh, SM Krishna and Zakir Hussain

समरनीति न्यूज, ब्यूरो : देश में 74वें गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर पूरे देश में उत्साह छाया हुआ है। सरकार ने बुधवार को प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार पाने वालों के नाम घोषित कर दिए हैं। बताते चलें कि कुल 26 व्यक्तियों को पद्म विभूषण और पद्मश्री अवार्ड दिए जाएंगे। देश के पूर्व रक्षा मंत्री एवं यूपी के मुख्यमंत्री रहे दिवंगत मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। वहीं चिकित्सा के क्षेत्र में ओआरएस अग्रणी दिलीप महलानाबीस को पद्म विभूषण (मरणोपरांत) दिया जाएगा।

ORS बनाने वाले डाक्टर दिलीप महालानबीस भी होंगे सम्मानित

इसी क्रम में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा, तबलावादक जाकिर हुसैन, ओआरएस को तैयार करने वाले डॉ. दिलीप महालानबीस, विख्यात आर्किटेक्ट बालकृष्ण दोशी और विज्ञान से जुड़े वर्धन को पद्म विभूषण अवार्ड दिया जाएगा। इसी तरह अंडमान के सेवानिवृत्त सरकारी डॉक्टर रतन चंद्र कर, जो उत्तरी सेंटिनल से 48 किमी दूर एक द्वीप पर रहते हैं। वह जरावा जनजाति के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्हें मेडिसिन (चिकित्सक) के क्षेत्र में पद्मश्री अवार्ड दिया जा रहा है।

आदिवासी कार्यकर्ता हीराबाई लोबी को भी मिलेगा पद्मश्री अवार्ड

हीराबाई लोबी जो कि सिद्दी आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता और नेता हैं, को पद्मश्री अवार्ड दिया जाएगा। पद्मभूषण से उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला, वाणी जयराम, इंफोसिस संस्थापक नारायणमूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति समेत 9 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं पद्मश्री से 91 ऐसे व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अलग-अलग विधाओं में अपनी विशिष्टता साबित की है। पद्म पुरस्कार की सूची में कुल 109 लोगों के नाम शामिल हैं। उधर, प्रधानमंत्री मोदी ने पद्म पुरस्कार पाने वालों को बधाई दी है।

ये भी पढ़ें : Lucknow Building Collapse : लखनऊ में सपा प्रवक्ता की मां-पत्नी की मौत, जांच टीम गठित, DGP ने कहीं ये बातें..