बांदा के हार्पर क्लब में महिला सदस्यों ने लगाए पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प
समरनीति न्यूज, बांदाः स्थानीय हार्पर क्लब में रविवार शाम महिला हार्पर क्लब की सदस्यों ने तरह-तरह के फल-फूल व छायादार पौधे लगाए। साथ ही लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए भी प्रेरित किया। क्लब की महासचिव संतोष ओमर ने बताया कि वर्तमान ने पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग की विकराल समस्या ये जूझ रहा है। इसी कारण कहीं सूखा तो कहीं बाढ़ आ रही है। पिघलते ग्लेशियरों ने आने वाले जल संकट की भयावह तस्वीर सामने ला दी है। इन सबसे बचने का एक ही उपाय है और वह है पौधरोपण।
पर्यावरण सुरक्षा को बताया जरूरी
क्लब की वरिष्ठ उपाधयक्ष आशा सिंह ने बताया कि इस बारिश मे मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने प्रदेश में 22 करोड़़ वृक्षों का रोपण कर प्रदेश को हरा भरा करने का संकल्प लिया गया है। आने वाले भविष्य को देखते हुए हम सबको इस कार्य के लिए अपना योगदान देना चाहिए। अध्यक्षा रूचि सिंह ने वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम को करने के लिए ...