Monday, May 20सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा के हार्पर क्लब में महिला सदस्यों ने लगाए पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प

समरनीति न्यूज, बांदाः स्थानीय हार्पर क्लब में रविवार शाम महिला हार्पर क्लब की सदस्यों ने तरह-तरह के फल-फूल व छायादार पौधे लगाए। साथ ही लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए भी प्रेरित किया। क्लब की महासचिव संतोष ओमर ने बताया कि वर्तमान ने पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग की विकराल समस्या ये जूझ रहा है। इसी कारण कहीं सूखा तो कहीं बाढ़ आ रही है। पिघलते ग्लेशियरों ने आने वाले जल संकट की भयावह तस्वीर सामने ला दी है। इन सबसे बचने का एक ही उपाय है और वह है पौधरोपण।

पर्यावरण सुरक्षा को बताया जरूरी 

क्लब की वरिष्ठ उपाधयक्ष आशा सिंह ने बताया कि इस बारिश मे मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने प्रदेश में 22 करोड़़ वृक्षों का रोपण कर प्रदेश को हरा भरा करने का संकल्प लिया गया है। आने वाले भविष्य को देखते हुए हम सबको इस कार्य के लिए अपना योगदान देना चाहिए। अध्यक्षा रूचि सिंह ने वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम को करने के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढ़ेंः सोनम कपूर का ये नया Bridal अवतार आपको भी आएगा पसंद

साथ ही इस नेक कार्य के लिए हमारे महिला हार्पर क्लब ओल्ड का पूरे परिवार ने सहयोग करते हुए सफल बनाया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष सुधा सिंह, नूतन गुप्ता, नेहा अग्रवाल, नूपुर सिंह, वंदना अग्रवाल, वंदना तिवारी, सुनीता, मंजू, बंसल ज्योति गुप्ता, इच्छा, अरुणा सिंपल, निशा, अर्पिता मणी, परनीति शर्मा, नीतू गुप्ता, गीता सेठ, किरन दुआ, पूजा साहू, पूजा शर्मा, सुधा गुप्ता, प्रियंका, सुधा गर्ग, भावना, अन्नू सिन्हा, उमा गर्ग, सुधा गर्ग, सुनीता पटेल, उमा गर्ग आदि मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ेंः जन्मदिन पर खासः अद्भुत खूबसूरती-बेमिसाल अभिनय की मालकिन थीं अभिनेत्री नूतन