Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में सावन उत्सव के रंग में रंगी महिलाएं, प्रतियोगिताओं की धूम

समरनीति न्यूज, बांदाः सावन का महीना शुरू होते ही रिमझिम फुहार शुरू होती हैं। स्वतः ही मन आनन्दित होने लगता है। खासकर महिलाएं अपने साजो श्रृंगार में ध्यान देने लगती हैं। कुछ इन्हीं पलों को खुशनुमा बनाने के लिए एक डांस स्टूडियो की महिलाओं ने सावन उत्सव मनाया। महिलाओं ने कंजली गीत गाए और अपने पसंदीदा खेल भी खेले। कार्यक्रम में सावन के गीतों के अलावा सामूहिक एकल नृत्य प्रस्तुत किया गया। उत्तम मेंहदी, उत्तम हेयर स्टाइल, उत्तम खाना, विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएं भी हुईं।

सावन गीत गाए और प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा  

युवतियों ने वन मिनट मेकअप किया और नृत्य भी प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि रही शालिनी सिंह भदौरिया एवं रचना सिंह रहीं। शालिनी भदौरिया ने कहा कि निश्चित ही इस प्रकार के आयोजन प्रेम और हर्षोल्लास की भावना पैदा करते हैं। हेयर स्टाइल में नन्ही अग्रिमा ने बाजी मारी। मेंहदी प्रतियोगिता में ज्ञान अग्रवाल तथा भोजन प्रतियोगिता में मीना अग्रवाल और सरिता अग्रवाल सामूहिक रूप से प्रथम रहे।

ये भी पढ़ेंः अमेरिका में जूते की कीमत देखकर हैरान हुए ऋषि कपूर, बोले- क्या पागलपन है ये..

सुंगधी, रूपली, सौदामिनी ने मनमोहक एकल नृत्य प्रस्तुत किया। रश्मि गुप्ता निशा कार्यक्रम को आयोजित इसलिए किया कि आज के बदलते परिवेश में मोबाइल और अत्याधुनिक में सारे त्योहार फीके पड़ते जा रहे हैं। इस कार्यक्रम अंकिता, शिल्पी, सोनाली, नीलू, मीना, माला, प्रभा, स्नेहा, अल्का, महक, मुस्कान, अल्का, बबिता, प्रियंका, सुगंधा, सौदामिनी, अमायरा, आकृति, आद्या, अपूर्वा आदि लोग शमिल रहे।

ये भी पढ़ेंः शोले के ‘सांभा’ मैक मोहन की बेटियां बालीवुड में नाम कमाने को बेताब, करेंगी यह बड़ा काम..