बांदा में डेंगू के 8 और पाॅजिटिव मरीज मिले, दो भर्ती..
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में डेंगू का खतरा लगातार बना हुआ है। जिला अस्पताल की पैथालाॅजी में जांच के दौरान 8 नए पाॅजिटिव मरीज मिले हैं। बांदा जिले में अब डेंगू के मरीजों की संख्या 75 हो गई है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को पैथालाॅजी में डेंगू की जांच के लिए 32 सेंपल लिए गए। इनमें से 8 मरीज डेंगू पाॅजिटिव मिले।
इनमें आशा (50) निवासी धुंधुई, रिषभ (15) बंगालीपुरा, अमन सेन (17) स्वराज कालोनी, अदीबा (18) गूलरनाका, अजय (32) भरुआ सुमेरपुर, सुनील (18) गाजीपुर, सुशील (15) खैराडा मटौंध और शुभलाभ (42) लखनकालोनी (अतर्रा) शामिल हैं। इन मरीजों में सुशील और शुभलाभ को भर्ती किया गया है।
ये भी पढ़ें : चिंताजनक : बांदा में बढ़ रहीं कम उम्र वालों में सुसाइड्स, एक और किशोरी ने दी जान
https://samarneetinews.com/in-kanpur-innocent-daughter-exposed-mothers-illicit-relations-doctor-husba...