
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के सपा विधायक इरफान सोलंकी को फरार घोषित कर दिया गया है। दरअसल, जाजमऊ स्थित डिफेंस कालोनी में केडीए के प्लॉट के स्वामित्व पर विवाद में महिला फातिमा ने 8 नंवबर को विधायक सोलंकी के खिलाफ आगजनी, बलवा और धमकी का मुकदमा लिखाया था। इसमें विधायक के भाई रिजवान भी आरोपी हैं। दोनों फरार हैं। इसलिए पुलिस ने मामले में अदालत से गैरजमानती वारंट हासिल किया है।
विधायक के राजस्थान में छिपे होने की आशंका
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विधायक और उनके भाई के खिलाफ अब कुर्की की कार्यवाही भी की जाएगी। महिला का आरोप है कि रिजवान सोलंकी अपने घर के पास वाले प्लाट पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें : यूपी पुलिस के दरोगा ने दिल्ली में खुद को सर्विस रिवाल्वर से मारी गोली
इसके लिए कब्जेधारक फातिमा को कई बार धमकियां भी दे चुके हैं। 7 नवंबर की रात लगभग 8 बजे प्लाट में बनी झोपड़ी में आग लगा दी गई थी। मामले में एफआईआर होने के बाद से ही पुलिस सपा विधायक सोलंकी और उनके भाई की तलाश में जुटी है।
विधायक और भाई, दोनों का मोबाइल स्विचआफ
दोनों फरार हैं। मोबाइल स्विच आफ हैं और दोनों के राजस्थान में छिपे होने की चर्चा भी हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी का कहना है कि कोर्ट ने दोनों फरार आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। अब कुर्की की कार्यवाही शुरू की जाएगी। पहले धारा 82 के तहत कार्यवाही की जाएगी। फिर कुर्की होगी।
ये भी पढ़ें : जीजा ने साली की अश्लील Photos की वायरल, पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी